Let’s travel together.

शादी के दौरान घोड़ी पर सवार दूल्हे की अचानक बिगड़ी तबियत हुई मौत

0 71

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादी के दौरान घोड़ी पर सवार एक दूल्हे की मौत हो गई। इसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दूल्हा और दुल्हन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, श्योपुर में एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था। पंडित जी जब तक सात फेरों और मंत्रोच्चार से दूल्हा-दुल्हन को सात जन्मों के लिए एक-दूसरे के साथ बंधन में बांधते, उससे पहले ही अचानक दूल्हे की मौत से हड़कंप मच गया।

दुल्हा बारात लेकर विवाह स्थल पर पहुंचा और तोरण मारने के बाद जैसे ही घोड़ी पर बैठकर स्टेज की तरफ जा रहा था तभी अचानक से दूल्हे ने दम तोड़ दिया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दूल्हे को मृत घोषित कर दिया।

मौत से पहले दूल्हे ने घोड़ी उतरकर बरातियों के साथ जमकर डांस भी किया और फिर घोड़ी पर सवार होकर बारात आगे जाने लगी। दुल्हन सज-धजकर स्टेज पर दूल्हे का इंतजार करती रही लेकिन दूल्हे के आने से पहले उसकी मौत की खबर आ गई। दूल्हे की मौत से पूरे श्योपुर शहर में शोक की लहर छाई हुई है। मृतक दूल्हा प्रदीप जाट कांग्रेस के प्रदेश सचिव योगेश जाट का भतीजा था। वह एनएसयूआई का पूर्व जिला अध्यक्ष भी रह चुका है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811