Let’s travel together.

एंबुलेंस में चल रहा था जुआ भेष बदलकर पहुंची पुलिस, 7 जुआरी पकड़े, जानिए पूरा मामला…

0 76

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के गंज के बेडरी हार में भटियापुरा में नीम के पेड़ के पास एम्बुलेंस में चल रहे जुआ को पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े गए इस जुए पर हुई छापामार कार्रवाई से हड़कंप मच गया है, और ईलाके के लोग दंग रह गए। पुलिस ने मौके से 7 जुआरियों से 22 हजार रुपए नगद, 52 तास के पत्ते जब्त कर जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

यह है पूरा मामला..

बमीठा थाना TI पुष्पक शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एम्बुलेंस के अंदर जुआ चल रहा है। जुआरियों को शक और सूचना न हो तो पुलिस टीम बनाकर एम्बुलेंस से ही जुआ पकड़ने गए जिससे उन्होंने समझा कि एम्बुलेंस है तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया। वहीं अगर पुलिस अपनी गाड़ी से जाती तो जुआरी भाग खड़े होते। इस तरह एम्बुलेंस से जाकर घेराबंदी कर एम्बुलेंस के अंदर जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। जहां पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 22 हजार रुपए नगद, 3 मोटरसाइकिल सहित कुल 2 लाख की संपत्ति जब्त की है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने भेष एवं वाहन बदलकर प्राइवेट एंबुलेंस में चिकित्सक, मरीज एवं अटेंडर का वेश धारण कर यह छापामार कार्यवाही कर जुआ पकड़ा है।

यह हैं आरोपी..

1. नोनीलाल कोदर निवासी भटियापुरा
2. रम्मू कोदर निवासी ग्राम बेडरी
3. पूरन कोदर निवासी बेडरी
4. राम श्री अहिरवार निवासी भटियापुरा
5. गंगाराम गोड़ एकलव्य नगर बमीठा
6. नेपाल गोड़ एकलव्य नगर बमीठा
7. शंकर कुंदर निवासी ग्राम बेडरी

को भटियापुरा जिला छतरपुर में जुआ खेलते पकडा गया। जिनके पास से 22000/- रूपये नगदी एवं 52 ताश के पत्ते तथा तीन मोटरसाइकिल कुल कीमत 2 लाख रुपए की संपत्ति बरामद की गई। सभी सात व्यक्तियों के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के अन्तर्गत अपराध कायम किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811