Let’s travel together.

अंडर 15 बालिका वर्ग में विजेता रोशनी ठाकुर और उपविजेता अराना रही,ओम दादा स्मृति बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न

0 223

– श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में हुआ आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में ओम दादा स्मृति बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम पर मंच पर नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजू बथम, नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष बासित अली, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अजीत भदौरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा विजय शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राकेश सांवलदास गुप्ता, जनसंपर्क कार्यालय प्रभारी कपिल भार्गव, केपी परमार पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भाजपा धैर्यवर्धन शर्मा, अमिताभ त्रिवेदी एवं प्रॉमिनेंट क्लब के अध्यक्ष दुष्यंत गोयल उपस्थित रहे। ओम दादा स्मृति बैडमिंटन टूर्नामेंट दो दिवसीय आयोजन में खेल प्रेमियों ने शानदार खेल का आनंद लिया।
प्रतियोगिता में अंडर 15 बालक वर्ग में विजेता अनिरुद्ध चौहान और उप विजेता अक्षत मनोरिया रहे। अंडर 15 बालिका वर्ग में विजेता रोशनी ठाकुर और उपविजेता अराना रही। 35+ में विजेता निखिल चौकसे और शैलेन्द्र रसनिया की जोड़ी दिनेश ओर हिमांशु की जोड़ी को हराकर विजेता बनी। इसी प्रकार ओपन सिंगल्स में विजेता ऋषभ राठौर और उप विजेता गौरव परमार उप विजेता बने ओपन डबल्स में ऋषभ राठौर और संयम गुप्ता की जोडी ने काटे की टक्कर में मयंक और लक्ष्य की जोड़ी को पटकनी देकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने एवं नपाध्यक्ष ने सभी विजेता ओर उपविजेताओं को ट्रॉफी एवं पुरस्कार राशि प्रदान की। आयोजन में प्रॉमिनेंट क्लब, शिवपुरी क्लब एवं हैप्पी क्लब का सराहनीय सहयोग रहा देश भर से बेहतरीन खिलाड़ी लाने में निखिल चौकसे, चिंतन गुप्ता, पंकज शर्मा और मनमोहन कुशवाह का सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811