Let’s travel together.

शिवपुरी में पहली बार लगेगा स्वदेशी जागरण मंच का मेला

0 84

– मेला परिसर में होंगे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

जिले के उद्यमियों को एक मंच प्रदान करने स्वदेशी जागरण मंच की ईकाई स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के तत्वधान में स्वदेशी मेले का आयोजन पहली बार शिवपुरी में होने जा रहा है। जिसका उद्देश्य क्षेत्र के छोटे-बड़े स्वदेशी वस्तुओं का उत्पादन करने वाले उद्यमियों के साथ स्थानीय संस्कृति, स्थानीय कला और स्थानीय व्यंजन को एक मंच प्रदान कर उनके व्यापार तथा क्षेत्र को बढ़ावा देना है। यह स्वदेशी मेला शहर के पॉलीग्राउंड मैदान में 31 जनवरी से शुरू होगा। मेले का समापन 9 फरवरी को किया जाएगा। इस स्वदेशी मेले में 160 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। शनिवार को प्रेसवार्ता अयोजित मेला प्रभारी गोपाल गौड़ ने मेले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्वदेशी जागरण मंच प्रदेश सहित अन्य स्थानों पर तीन सो से ज्यादा मेले आयोजित कर चुका है और कई स्वदेशी वस्तुओं के उत्पादक उद्यमियों को इसका लाभ मिला है। शिवपुरी जिले में पहली बार स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन स्वदेशी जागरण मंच और स्वर्णीम भारतवर्ष फाउण्डेशन के तत्वधान में आयोजित होगा। हमारा उद्देश्य क्षेत्र के स्वदेशी वस्तुओं के निर्माता छोटे-बड़े उद्यमियों को एक मंच प्रदान कर उनके विकास में मदद करना है। यह एक रंगारंग आयोजन होगा जिसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन संध्या, मां स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन स्वदेशी जागरण मंच और स्वर्णीम भारतवर्ष फाउण्डेशन के तत्वधान में आयोजित होगा। हमारा उद्देश्य क्षेत्र के स्वदेशी वस्तुओं के निर्माता छोटे-बड़े उद्यमियों को एक मंच प्रदान कर उनके विकास में मदद करना है। यह एक रंगारंग आयोजन होगा जिसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन संध्या, मां गणगौर प्रस्तुति, कवि सम्मेलन, स्वदेशी पर नाटक, भजन संध्या, बंधुओं की प्रस्तुति तथा रामलीला मंचन कार्यक्रम किए जाएंगे। स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन स्वदेशी जागरण मंच की एक ईकाई है और यह स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देते हुए सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, नागरिक शिष्टाचार और पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्वर्णीम भारत में योगदन देना का कार्य किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में सुरेश दुबे, राकेश शर्मा, संतोष पाण्डेय किशोर जैमिनी, राजेन्द्र गुप्ता, गजेंद्र शिवहारे सतीश शर्मा पवन गौड़ आयुष दुबे, शिव शंकर गुप्ता, वंदना शिवहरे आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बालमपुर में वायु सेना परिवार कल्याण संस्था का सराहनीय प्रयास, गरीब परिवारों को किया गया निशुल्क कपड़ा वितरण     |     कयामपुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन, हुआ विशाल भंडारा     |     विपिन बिहारी महाराज की कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभायात्रा     |     नारी शक्ति वंदन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     यूजीसी काूनन के विरोध में शिवपुरी रहा बंद, भाजपा कार्यकर्ताओं के बजट लाइव प्रसारण कार्यक्रम में हंगामा, कुर्सियां तोड़ी     |     केंद्रीय बजट 2026–27 का सीधा प्रसारण देखा–सुना, विकसित भारत के संकल्प को मजबूती     |     खेल स्टेडियम पर सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, खेल प्रेमियों की जुटी भीड़     |     आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811