Let’s travel together.

पुलिस थाना बाड़ी ने बरामद की 14 चोरी की मोटर साईकिलें एवं एक तीन पहिया ऑटो बरामद

0 184

• थाना बाड़ी पुलिस को मिली बड़ी सफलता
• बाइक चोरी करने वाला गिरोह पुलिस गिरफ्त में
• गिरोह के 16 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
• चोरी की 14 मोटर साईकिल एवं एक तीन पहिया ऑटो पुलिस ने जप्त की जप्त वाहनों की कीमत 11,80,000/- रूपये

बाड़ी रायसेन। पुलिस अधीक्षक रायसेन थी पंकज कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में अति. पु.अ. श्री कमलेश कुमार खरपूसे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग बाड़ी श्रीगति अदिती बी सक्सेना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी, सुरेश नारायण दुबे के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों की पतारसी लगातार की जा रही थी, इसी तारतम्य में पुलिस टीम द्वारा तत्परतापूर्वक बाइक चोरी की रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए गिरोह का पर्दाफास किया हैं।

पुलिस थाना बाड़ी ने बरामद की 14 चोरी की मोटर साईकिलें एवं एक तीन पहिया ऑटो बरामद

22 जनवरी को फरियादी ने रिपोर्ट किया कि मेरी काले लाल रंग की हीरो एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल क्रमांक MP-38-MD-6849, इंजन नम्बर HA11EEC9L05991, चेचिस नम्बर MBLHALIEUC91L00348 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 21/2025 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रमगढ़ा के जंगल में राजू धानक एक चोरी की मोटर साईकिल लेकर आया है, सूचना की तस्दीक कर टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ पर ग्राम रतनपुर, डूंडादेह, रमगढ़ा, डगडगा, पनझिरपा थाना बाड़ी क्षेत्र, करमवाड़ा, समनापुर जागीर थाना बरेली एवं ग्राम थाबरी थाना सुल्तानपुर के अपने साथीदारान द्वारा चोरी गई मोटर साईकिल चोरी कर उपयोग किया जा रहा हैं। विवेचना के दौरान दिनांक 22.01.2024 आरोपियों का गिरफ्तार कर मेमोरण्डम लिया गया, मेमोरण्डम के आधार पर 14 मोटर साईकिल एवं एक ऑटो पृथक पृथक जप्त की गई

नाम आरोपीगण-
1. देवेन्द्र राजपूत पिता फूलसिंह राजपूत उम्र 35 साल निवासी ग्राम करमवाड़ा, थाना बरेली
2. अवधनारायण राजपूत पिता अमरसिंह राजपूत उम्र 45 साल निवासी ग्राम समनापुर जागीर, थाना बरेली
3. राकेश उर्फ लख्खा राजपूत पिता रेवाशंकर राजपूत उम्र 24 साल निवासी ग्राम रतनपुर, थाना बाड़ी
4. राजेन्द्र धानक पिता मोहनसिंह धानक निवासी ग्राम ब्यावरा, थाना कोतवाली रायसेन
5. राजू धानक पिता गरीबदास धानक उम्र 40 निवासी ग्राम रतनपुर, थाना बाड़ी
6. विधि विरूध्द बालक

उक्त 14 मोटर साईकिले एवं एक ऑटो के इस्त.क्र. 01/2025 से 04/2025 धारा 35 (1) (डी), 106 बीएनएसएस एवं धारा 303(2) बीएनएस में जप्त (जप्त वाहनों की मशरूका 11,80,000 /- रूपये) की गई हैं

जप्त वाहनों की जानकारी सूची थाना बाड़ी

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी राजेश तिवारी, सुरेश नारायण दुबे, उनि. पदमा बरकरे, प्रआर. 267 मोहनीश. प्रआर. 620 रोहित, प्रआर. 182 प्रदीप चौधरी, आर. 741 सोहन सिंह, आर. 15 देवेन्द्र सिंह, आर. 657 सौरभ परमार, आर. 118 नागेन्द्र सिंह, आर. 390 अनिल, ललित सैनिक लेखचन्द्र एवं नगर सुरक्षा समिति सदस्य मंगल अहिरवार ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811