मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
पीएम श्री शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में वेलस्पन फाउंडेशन के स्वजन से निवसीड बचपन संस्था के माध्यम से संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमे शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला दीवानगंज, शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला दीवानगंज, शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला अम्बाडी, शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला सत्ती, शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला खोहा, शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला बेरखेडी टुंडा, शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला जमुनिया, के बच्चो के द्वारा विज्ञान माडल का प्रदर्शन किया गया।

जिसमे विभिन्न प्रकार के मॉडल बच्चों के द्वारा बनाए गए थे। जिनके बारे में बच्चों एवं अतिथियों द्वारा प्रत्येक काउंटर पर जाकर जानकारी ली गई, एवं प्रदर्शनी की सराहना की गई। कार्यक्रम में सहायक संचालक सुश्री ऐश्वर्या मूंदड़ा, सरपंच गिरजेश नायक,प्रभारी प्राचार्य प्रीति ,हरेंद्र सिंह शिकारवार,आशीष डिमरी,मानसिंह यादव,सुनील गमांडे,रमेश मायवाड़,श्रीकांत भार्गव,ब्रजेश चिराड़,शिवम् शर्मा,अंजू पाल,रिंकू दुबे,अंशिका प्रजापति,निर्मला बंजारा,चंदा लोधी,आरती अहिरवार, प्रिया साहू, समस्त शिक्षक स्टाफ सहित छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में उपस्थित रहे।