Let’s travel together.

बार-बार बदल रहे मौसम के कारण ईट भट्ठों के व्यापारीयो को पहुंचा नुकसान

0 116

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दिसंबर जनवरी में बेमौसम हुई बरसात से भट्ठा व्यवसायियों की कमर टूट गई है। अच्छे मौसम के चलते ईंट व्यवसायी कच्चे ईंट की पथाई का काम तेज गति से करा रहे थे। तैयार कच्चे ईंटों को दो दिन की बरसात ने काफी नुकसान पहुंचाया है। मौसम के बार-बार बिगड़ने के कारण ईट भट्ठों के व्यापारियों को नुकसान पहुंच रहा है। एक दिन मौसम साफ रहता है तो दूसरे दिन घना कोहरा छा जाता है जिस कारण मजदूर सही तरीके से ईट बनाने का काम नहीं कर पा रहे हैं।
दीवानगंज क्षेत्र के बालमपुर,देहरी , गीदगड, मुड़िया खेड़ा, भारतीपुर, शाहपुर, आदि स्थानों पर संचालित भट्ठों पर ईंट पथाई का काम प्रभावित हो गया है। ईंट व्यवसायों ने कहा कि कई सालों से दिसंबर व जनवरी माह ईंट उद्योग के लिए अच्छा जा रहा था। मौसम साफ होने के चलते मजदूर पथाई कर रहे थे। अचानक बारिश होने से जमीन पर पथाई कर छोड़े गए ईंटो को नहीं सहेजा जा सका। उसे पकाने के लिए भट्ठे में नहीं डाला जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कच्चे ईंट की पथाई के लिए मजदूरों को आठ सौ रुपये प्रति हजार की दर से देना पड़ता है। हजारों की संख्या में पथाई गईं ईंट खराब होने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दो दिन दिन तक रुक रुक कर हुई बारिश से हर ईंट व्यापारी का दो से तीन लाख का नुकसान हुआ है। बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए सरकार को टैक्स में छूट देकर मदद करनी चाहिए। वही बे मौसम बारिश ईंट भट्ठा उद्योग के लिए आफत बन गई। देर रात आई बरसात के कारण लाखों रुपए की कच्ची ईंटे खराब हो गई तथा काफी ईटों की गुणवत्ता प्रभावित हो गई है। ईंट भठ्ठा उद्योग से जुड़े लोगों के मुताबिक बरसात से जिले में इस उद्योग को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
ईंट का व्यापार करने वालो ने बताया कि दीवानगंज के आसपास के ग्रामीण इलाकों में कई जगह ईट को कोयले व सरकार द्वारा ईंटो पर लगने वाली पांच प्रतिशत जीएसटी को बढ़ाकर 12 प्रतिशत किए जाने के कारण इनमें से 10 से 12 भट्ठे आर्थिक मंदी के कारण पहले ही बंद है। अगर यही हालात रहे तो अगले साल तक आधे ईंट भट्ठे बंद हो जाएंगे। वहीं बरसात के कारण एक सप्ताह तक ईंट भट्टे पर कार्य बंद हो जाने के कारण मजदूर भी मायूस नजर आ रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811