Let’s travel together.

मेले में सम्मिलित हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा जिला अध्यक्ष

0 45

-आदिवासी समाज के गौरव और विकास के लिए श्री रामपाल सिंह और श्री राकेश शर्मा की समर्पित कोशिशें

रायसेन। सिलवानी विधानसभा के ग्राम शालाबर्रु में आयोजित विंडो मेले का आयोजन उत्साह और जनसमर्थन से भरा रहा। इस भव्य कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सिलवानी विधानसभा के लोकप्रिय नेता माननीय श्री रामपाल सिंह जी और रायसेन जिले के यशस्वी जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने आदिवासी समाज के भाई-बहनों के जनसमूह को संबोधित करते हुए उनकी समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान आवासीय पट्टे और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर (चूल्हा) का वितरण किया गया, जिससे कई परिवारों को सीधा लाभ मिला।


संबोधन में जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने कहा, “आदिवासी समाज हमारे लिए केवल एक समुदाय नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति का मूल स्तंभ है। यह समाज हमारी परंपराओं और गौरवशाली इतिहास का जीवंत उदाहरण है। हम भगवान राम को भी मानते हैं, माता शबरी को भी पूजते हैं और भगवान बिरसा मुंडा जैसे वीर महापुरुषों को आदर्श मानते हैं। हमारी संस्कृति हमें एकजुट करती है और हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।”
उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव तथा हमारे केंद्रीय मंत्री विदिशा रायसेन सांसद श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं, जैसे उज्ज्वला योजना और आवासीय पट्टा वितरण, समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।


पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह जी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि आदिवासी समाज की महिमा और उसकी सांस्कृतिक धरोहर पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “आदिवासी समाज हमारे देश की सबसे पुरानी और सबसे मजबूत जड़ों में से एक है। यह समाज न केवल अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा हुआ है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति और विकास में भी अहम भूमिका निभा रहा है। हम भगवान राम को मानते हैं, माता शबरी को मानते हैं और भगवान बिरसा मुंडा जैसे महान नेताओं को अपने आदर्श के रूप में देखते हैं।” आदिवासी समाज का विकास ही क्षेत्र और प्रदेश की प्रगति की कुंजी है। उन्होंने समाज के हर व्यक्ति से आह्वान किया कि वे शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ें।


कार्यक्रम में कार्यालय मंत्री श्री जीतू ठाकुर, प्रतापगढ़ मंडल अध्यक्ष श्री पप्पू ठाकुर, सिलवानी मंडल अध्यक्ष श्री श्याम साहू, श्री दीपक रघुवंशी, श्री विभोर जैन, श्री कृषकांत आचार्य सहित आदिवासी समाज के वरिष्ठजन और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
यह आयोजन क्षेत्र में न केवल सामाजिक समरसता और विकास को बढ़ावा देने वाला साबित हुआ, बल्कि आदिवासी समाज को सशक्त बनाने के सरकार के संकल्प को और मजबूत करने का प्रतीक बना।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |     मांढर को दी विधायक ने 67 लाख की सौगात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811