Let’s travel together.

आनंद उत्सव में खेल गतिविधियों में की सहभागिता,उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने  उड़ाई पतंग

0 56

संस्कृति व आस्था का प्रतीक है मकर संक्रांति पर्व – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल ।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि पर्व व त्योहार हमें एकजुट होकर उल्लासित रहने का अवसर देते हैं। मकर संक्रांति का पर्व संस्कृति व आस्था का पर्व है। सभी लोग उमंग व उल्लास से यह पर्व मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरासत के साथ भाई-चारे को अपनाते हुए त्योहारों का आनंद उठाना चाहिए। रीवा अब सेरेमोनियल हो गया है। यहाँ सभी त्योहार पूरे उत्साह व उमंग से मनाये जाते हैं जिनमें सभी की भागीदारी रहती है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल रीवा के अटल पार्क में मकर संक्रांति पर आयोजित आनंद उत्सव में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शहर वासियों के साथ मकर संक्रांति का पर्व आनंद पूर्ण माहौल में मनाया। उन्होंने गिप्पी गेंद खेली, साइकिलिंग की तथा पतंग भी उड़ाई। उन्होंने नगर निगम व अन्य विभागों के समन्वय से इस आयोजन की प्रशंसा की तथा कहा कि प्रतिवर्ष यह आयोजन होगा। महिला बाल विकास विभाग के स्टाल में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सौभाग्यवती महिलाओं को सुहाग सामग्री का वितरण किया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं विधाओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

आनंद उत्सव में विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन हुए। नागरिकों व बच्चों ने उत्साह पूर्वक गिप्पी गेंद, रस्साकसी, बोरारेस, नीबू-चम्मच दौड़, साइकिलिंग व पतंगबाजी की। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने राई नृत्य, पंजाबी नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी। तिल व लाई के लड्डू से लोगों ने मुंह मीठा किया। क्लू साइकिलिंग, बलून प्रतियोगिता, कुर्सीरेस प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम रीवा डॉ. सौरभ सोनवणे, वरिष्ठ साहित्यकार श्री चन्द्रिका प्रसाद चन्द्र सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार-गण विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में शहरवासी, बच्चे एवं युवा उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811