Let’s travel together.

एसडीएम, नायब तहसीलदार और आरआई ने की जमुनिया से बरजोर पुर तक बन रहे ग्रेवाल रोड का किया निरीक्षण

0 297

मुकेश साहू  दीवानगंज रायसेन

जिले के ग्राम जमुनिया से लेकर बरजोरपुर तक बन रहे ग्रेवाल रोड का  रायसेन एसडीएम मुकेशसिंह, सांची नायब तहसीलदार नियति साहू और आरआई के एल अहिरवार ने निरीक्षण किया। जमुनिया, करैया, बरजोर पुर के कुछ किसानों की जमीन ग्रेवल रोड में आ रही थी इन सभी गांव के किसानों ने सांची तहसील में आवेदन दिया था कि हमारी जमीन में रोड ना बनाकर सरकारी जगह में रोड बनाया जाए। आवेदन आने के बाद कुछ दिनों से ग्रेवल रोड का काम बंद पड़ा हुआ था मंगलवार को इसी सिलसिले में रायसेन एसडीम मुकेश सिंह, सांची तहसीलदार नियति साहू और आरआई केएल अहिरवार द्वारा ग्रेवल रोड का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण में सभी किसानों से चर्चा की गई सभी किसान से चर्चा के बाद रोड का काम फिर से चालू करवा दिया गया है।

बता दे की कुछ दिन पहले क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी द्वारा जमुनिया से लेकर बरजोरपुर तक 3.50 किलोमीटर ग्रेवल रोड का निर्माण 1.23 लाख से निर्माण होना है कई सालों से इस रोड को बनाने की मांग कई गांव के ग्रामीण करते आ रहे थे। किसी कारण बस रोड का काम रुका हुआ था आज से चालू हो गया। निरीक्षण के दौरान रायसेन एसडीम मुकेश सिंह सांची नायब तहसीलदार नियति साहू, आरआई के एल अहिरवार ,जमुनिया सरपंच प्रतिनिधि राकेश अहिरवार जनपद सदस्य प्रतिनिधि गुलशेर लोधी, और गांव के कई किसान मौजूद रहे।

कैप्शन ग्रेवल रोड का निरीक्षण करते

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     नूतन इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता     |     सिलयारी रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ प्रदर्शन, पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने सौंपा ज्ञापन     |     सेवा के रंग राष्ट्र के संग में दिखा देशभक्ति का रंग, रंगोली प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश     |     डॉ. रूपाली सोनी ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में सुपर मॉम कैटेगरी में जीता प्रथम पुरस्कार एवं बेस्ट कोरियोग्राफी अवार्ड से हुई सम्मानित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811