Let’s travel together.

खेल सिर्फ देश के खिलाड़ियों को नहीं बल्कि देश के हर व्यक्ति को खेलना चाहिए : सक्षम जैन

0 71

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

युवा नेता का भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सक्षम जैन ने आज ग्राम पंचायत बघरवारा में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल का जीवन में बहुत बड़ा महत्व होता है। खेल के जरिए आप न सिर्फ अपना और देश का नाम रौशन कर सकते हैं, बल्कि खेल आपके निजी जीवन के लिए भी फायदेमंद होता है। खेल सिर्फ देश के खिलाड़ियों को नहीं बल्कि देश के हर व्यक्ति को खेलना चाहिए। क्योंकि इसके जरिए ही आप अपने स्वास्थ्य को ठीक रख सकते हैं।

युवा नेता सक्षम जैन ने कहा कि शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके साथ खेल आपके तनाव को भी दूर करता है। खेलकूद का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि सामाजिक विकास में भी खेल काफी सहायक हैं। खेलों में हिस्सा लेने से आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है साथ ही टीम भावना व प्रतियोगिता की भावना का भी विकास होता है। टूर्नामेंट शुभारंभ से पहले युवा नेता सक्षम जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया व आयोजकों को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में सड़क निर्माण में लापरवाही पर फर्म ब्लैकलिस्ट होगी , 28.46 लाख की बैंक गारंटी राजसात करने के आदेश     |     कोलारस में प्रस्फुटन समितियों की विकासखंड स्तरीय बैठक और प्रशिक्षण सम्पन्न       |     मध्यप्रदेश की पर्यटन क्षमता को मिलेगा वैश्विक विस्तार : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, हिंदू समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी     |     दसई में बारिश के बीच बालक के अंतिम संस्कार तस्वीरें वायरल     |     दसई में 2 अगस्त से आयोजित होगा सात दिवसीय ‘विशाल स्वास्थ्य शिविर     |     दसई में नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा व किसान मोर्चा जिला अध्यक्षों का भव्य स्वागत     |     कलेक्टर ने किया मूंग उपार्जन केंद्र पगनेश्वर का निरीक्षण     |     साप्ताहिक हाट बाजार बदहाल, मूलभूत सुविधाओं का अभाव:बारिश में कीचड़-पानी से परेशानी     |     मनुष्य जब केवल अर्थ की चिंता छोड़कर परमार्थ के मार्ग पर चलता है, तभी उसका जीवन बनता हे सार्थक-मुनि श्री चंद्रसागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811