Let’s travel together.

रायसेन की रामलीला ::  मेघनाथ ने अपनी माया चला भगवान राम और लक्ष्मण को नागफाश में बांधा

0 153

हनुमान ने गरुड़ जी को बुलाया, फिर नागफाश काट राम लक्ष्मण को मुक्त कराया

सी एल गौर रायसेन

शहर में ऐतिहासिक रामलीला मेला के चलते शनिवार को मेघनाथ और भगवान राम लक्ष्मण के बीच घमासान युद्ध करते हुए नागफाश लीला का आकर्षण मंचन किया गया। प्रस्तुत की गई लीला के अनुसार लंका पति रावण अपने मन में सोच विचार कर और योजना बनाते हुए मेघनाथ को रामा दल की ओर युद्ध करने के लिए भेजता है और कहता है कि राम और लक्ष्मण दोनों तपसियों को पकड़ कर मेरे पास लाया जाए । इस प्रकार से मेघनाथ लंका पति रावण से आज्ञा लेकर और रन मैदान के लिए सेना के साथ चलता है वहां जाकर राम जी की सेना और रावण की सेना के बीच भारी युद्ध होता है काफी देर तक मैदान में योद्धा एक दूसरे से घमासान युद्ध करते हैं ।

इस दौरान मेघनाथ अपनी तरह-तरह की माया से वह माया चलाने में सफल होता है और भगवान राम और लक्ष्मण को नागफाश में बांधकर वहीं छोड़ देता है। जब भगवान राम और लक्ष्मण को हनुमान जी नागफाश में बंधा हुआ देखते हैं तो वह अपने पिता पवन देव को सच्चे मन से याद करते हुए आह्वान करते हैं तो वहां पवन देव प्रकट हो जाते हैं और कहते हैं कि बोलो हनुमान मुझे क्यों याद किया है क्या कारण है, हनुमान जी पवन देव को प्रणाम करते हैं और राम और लक्ष्मण का हाल-चाल बताते हैं ।

इसके बाद पवन देव हनुमान जी से कहते हैं कि जो गरुड़ जी के पास पहुंचे और उन्हें सारा हाल बताओ वह तुरंत ही नागफाश को काटकर राम और लक्ष्मण को मुक्त कर देंगे हनुमान जी गरुड़ जी के पास पहुंचते हैं और अपना परिचय देते हैं और सारा हाल बात कर उन्हें अपने साथ लाते हैं गरुड़ जी अपनी चोंच से नागफाश को काट देते हैं और भगवान राम लक्ष्मण को मुक्त कर देते हैं। इस आकर्षक लीला का मंचन देखकर दर्शक भी मंत्र मुक्त हो गए। रामलीला में रविवार को मेघनाथ वध एवं सती सुलोचना की आकर्षक लीला का मंचन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |     नागौरी की पहाड़ी पर बिखरी हजारों साल पुरानी विरासत, संरक्षण के इंतजार में ऐतिहासिक शैलचित्र     |     निकाय स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन     |     पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के निर्वाचन संपन्न,राजकुमार जोशी जिला अध्यक्ष बने     |     ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811