पिछले 9 वर्ष से लगातार पठरिया धाम की पैदल यात्रा कर रहे भक्तजन
सी एल गौर रायसेन
वर्ष 2024 के आखिरी दिसंबर माह में सोमवती अमावस्या के शुभ दिन रायसेन नगर के वार्ड क्रमांक 14 पाटन देव मोहल्ले से 40 भक्तों का जत्था पठरिया धाम वाले बालाजी सरकार के दर्शन करने के लिए सोमवार को पाटन देव श्री हनुमान मंदिर से उत्साह के साथ पैदल रवाना हुआ इस दौरान वार्ड के नागरिकों और भक्तों ने सभी जत्था में शामिल पद यात्रियों का स्वागत करते हुए पैदल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। वार्ड के पार्षद देवेंद्र यादव ने बताया कि उक्त जत्था पिछले 9 वर्षों से लगातार रायसेन से लेकर पठरिया धाम तक पैदल यात्रा करता आ रहा है जय जय श्री राम जय सीताराम संकीर्तन के साथ पैदल यात्रा में शामिल भक्त उत्साह के साथ जिला मुख्यालय से रवाना हुए।