Let’s travel together.

रायसेन की रामलीला :: धूमधाम के साथ निकली राम जी की ऐतिहासिक बारात, बाराती बने हजारों शहर वासी

0 216

श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न चारों राजकुमारो के दर्शनों के लिए सड़क के दोनों तरफ जुटी दर्शकों की अपार भीड़

सी एल गौर रायसेन

ऐतिहासिक रामलीला मेला के चलते शुक्रवार को भगवान श्री राम जी की ऐतिहासिक बारात धूमधाम के साथ निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में सनातन धर्म प्रेमी जय जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ शामिल हुए।


नगर के चोपड़ा मोहल्ला स्थित मंदिर से श्री राम जी की विशाल बारात प्रारंभ की गई जो चोपड़ा मोहल्ला होते हुए पुरानी बस्ती क्षेत्र के पुराना कोतवाली, श्री राम जानकी मंदिर, तिपट्टा बाजार होते हुए दुर्गा चौक होकर माता मंदिर चौराहा, सांची मार्ग होकर महामाया चौक, गांधी प्रतिमा के सामने से होते हुए भोपाल सागर तीराहा होकर गंज बाजार हनुमान मंदिर से होकर श्री रामलीला गेट से होते हुए देर शाम को श्री रामलीला मैदान पहुंची जहां भगवान श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की महा आरती की गई, जिसमें हजारों की संख्या में सनातन धर्म प्रेमियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस समय ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो अयोध्या में भगवान श्री राम जी की बारात लग रही हो। नगर में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुहन की एक झलक पाने के लिए सड़कों के दोनों तरफ एवं घरों की गेलरी से दर्शकों ने दर्शन लाभ लिए एवं अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ आतिशबाजी चलाई गई। भगवान को जगह-जगह पुष्प मालाएं पहनाई गई और आशीर्वाद लिया गया महिलाएं अपने हाथों में पुष्प हार एवं आरती के थाल लेकर बारात का स्वागत कर रही थी। वारात में बैंड बाजा डीजे, ढोल ढमाके, डीजे के साथ लोग उत्साह के साथ नृत्य करते हुए बारात में चल रहे थे। जब भगवान राम लक्ष्मण और भरत शत्रुघ्न बारात में घोड़े पर सवार होकर निकले तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा इस समय की शोभा देख नहीं बन रही थी चारों राजकुमार के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से निकाल कर सड़कों के आसपास दिखाई दिए।

श्री राम बारात के आयोजन में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, मेला समिति के अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, पंडित राजेंद्र शुक्ला, बद्री प्रसाद पाराशर, राकेश तोमर, जमना सेन, राजेंद्र सिंह बघेल, कन्हैयालाल सूरमा, राजकुमार यादव, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, राजू राठौर,बबलू ठाकुर, रमन यादव, पतीराम प्रजापति, अनिल चौरसिया, कृष्ण मोहन चतुर्वेदी, मनोज अग्रवाल, संदीप दुबे,देवेंद्र यादव, दीपक रघुवंशी, लीला किशन मीणा, संजीव शर्मा, अशोक सोनी, जगत महाराज, मनोज कुशवाहा, शंकर लाल चक्रवर्ती, सीएल गौर सहित नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए और राजकुमारों का पुष्प हार पहनते हुए आरती कर आशीर्वाद लिया श्री राम बारात में हजारों की तादाद में सनातन धर्म प्रेमियों ने शामिल होकर बारात की अभूतपूर्व शोभा बढ़ाई। बारात की खुशी में लोगों ने अनेक स्थानों पर रंगीन आतिशबाजी चलाकर बारात का भव्य स्वागत किया।

रामलीला में शनिवार को होगी श्री राम विवाह की आकर्षक प्रस्तुति

श्री रामलीला मेला समिति द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को श्री राम सीता विवाह की आकर्षक प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों द्वारा की जाएगी प्रतिदिन आप रामलीला मेले में रामलीला देखने के लिए दर्शकों की भीड़ बढ़ती जा रही है और रामलीला मेला के प्रति लोगों में अति उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है शहरी क्षेत्र के साथ आसपास के सैकड़ो गांव से भी दर्शक रामलीला मेला का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811