-आरसीसी पर कोई कार्य नहीं होगा
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 फैक्ट्री चौराहा दीवान गंज से लेकर रेलवे स्टेशन सेमरा तक लगभग 3.6 किलोमीटर सड़क की हालत बद से बत्तर हो गई थीं। क्योंकि इससे पहले जिस ठेकेदार ने ठेका लिया था उसने मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरती थी जिससे रोड की हालत बद से बत्तर हो गई थी। नए ठेकेदार सत्येंद्र गुर्जर द्वारा 8.80 लाख का ठेका डामरीकरण का लिया गया है। जो सन् 2029 तक रहेगा। ठेके में केवल डामरीकरण ही किया जाएगा। आरसीसी पर कोई कार्य नहीं होगा।
बता दे की दीवानगंज ,अंबाडी , सेमरा सहित कई आसपास के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों का मार्ग से आना जाना होता है। दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे के आसपास चार फैक्ट्री है इन पर काम करने वाले व्यक्ति इसी सड़क से रात दिन गुजरते रहते हैं। दीवानगंज रेलवे स्टेशन का सामान भी इसी रोड पर वाहनों द्वारा लाया ले जाया करता है। सड़क पर इतने गड्ढे हो गए थे कि सड़क कम दिखती थी और गड्ढे ज्यादा दिखते थे। ग्रामीणों की महीनो से रोड को बनाने की मांग करते आ रहे थे। इस सड़क निर्माण कार्य सन 2007 से चालू हुआ था जो कि 4 साल बाद 2011 में बनकर तैयार हुई थी। इसके बाद इस सड़क का पेजवर्ग के नाम पर खानापूर्ति होती आ रही थी। हर पांच साल में ठेकेदार द्वारा सड़क की मरम्मत ठेका लिया जाता था। अगस्त महीने में नए ठेकेदार सत्येंद्र गुर्जर द्वारा रोड की मरम्मत का ठेका लिया गया है। नए ठेकेदार द्वारा रोड पर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है l रोड पर काम चालू होने से दीवानगंज, अंबाडी ,सेमरा सहित आसपास के ग्रामीणों में खुशी की लहर थी

मगर जब ग्रामीणों को पता चला कि रोड पर जहां डामरी कारण है उसी जगह डामरीकरण होगा। आरसीसी पर कोई काम नहीं होगा तो दीवानगंज अंबाडी सेमरा के ग्रामीणों का कहना है कि डामरीकरण के साथ आरसीसी की भी मरम्मत की जाए ताकि ग्रामीणों को सुविधा मिल सके। तीनों गांव के अंदर जो आरसीसी बना है उसमें कई जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिम हमेशा पानी भरा रहता है।
इनका कहना हे –
विभाग ने हमको केवल डामरी कारण का ठेका दिया है आरसीसी का ठेका हमारे पास नहीं है इसलिए हम डामरीकरण कर रहे है। विभाग हमको आईसीसी का ठेका देता तो हम उसको भी ठीक करते।
योगेंद्र गुर्जर सुपरवाइजर