Let’s travel together.

मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर बालमपुर घाटी पर पलटा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान

0 444

गुजरात से बनारस कपड़े लेकर जा रहा मिनी ट्रक

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
गुरुवार देर रात्रि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के बालमपुर घाटी एक टाटा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। चालक पंजाब राव ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार देर रात्रि बालमपुर घाटी पर सामने से आ रहे वाहन की लाइट पड़ने के कारण मोड़ पर टर्न भरने में अनियंत्रित होकर टाटा 407 मिनी ट्रक आरजे 20 जीबी 7489 पलट गया। मैने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई इसलिए मुझे कोई चोट नहीं आई हैं। मिनी ट्रक सूरत गुजरात से कपड़े का भाड़ा भरकर बनारस जा रहे था। रास्ते में बालमपुर घाटी के मोड पर सामने से आ रहे वाहन की लाइट आंखों पर पड़ने की वजह से ड्राइवर को कुछ समझ में नहीं आया और ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गया। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 की बालमपुर घाटी पर अधिक चढ़ाई होने की वजह से यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। अभी कुछ समय पहले ही बालमपुर घाटी पर सुबह लगभग 5 बजे कटनी से चावल भरकर इंदौर जा रहे आयशर मिनी ट्रक क्रमांक एच आर38 आर 7261 ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया था। मिनी ट्रक में ड्राइवर सहित सवार तीन लोग सवार थे। जिन्होंने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई थी। इसलिए तीनों को मामूली सी चोटें आई थी। वहीं एक हार्वेस्टर भी घाटी पर चढ़ते समय पलट गया था।पलटने से उसके दो टुकड़े हो गए थे। हालांकि पूरी घाटी रोड पर सुरक्षा की दृष्टी से रेडियम भी लगाए गए हैं। ताकि रात के समय वाहन चालकों को दुर्घटना से बचाया जा सके। लेकिन उसके बाद भी बालमपुर घाटी पर हादसे रुकने का नाम नही ले रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विद्यारंभ कार्यक्रम नन्हें कदमों ने बढ़ाया पहली कक्षा की ओर सफर     |     रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी,ग्वालियर से औरंगाबाद जा रहा था युवक     |     असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा     |     मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811