Let’s travel together.

आरक्षण को लेकर ओबीसी महासभा कल 21 मई को करेगी रायसेन बंद

0 578

ओबीसी महासभा के पदाधिकारीयों ने व्यापारियों को पर्चे बांटकर सम्पर्क किया

रायसेन। मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के कराए जाने के विरोध में ओबीसी महासभा 21 मई शनिवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रायसेन बंद का आह्वान किया है ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष विशाल कुशवाहा ने बताया की नगरी निकाय चुनाव ओबीसी को 14% आरक्षण दिया गया है यह जनसंख्या के अनुपात में बहुत कम है जिससे समस्त पिछड़ा वर्ग के लोगों आक्रोशित हैं इसके पहले त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव में ओबीसी का प्रतिनिधित्व 27% था ओबीसी को 14% आरक्षण दिए जाने के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगों को ओबीसी महासभा के साथ मिलकर आंदोलन की राह पर हैं उन्होंने ओबीसी के समस्त पदाधिकारियों सामाजिक बंधुओं से 21 मई को जिला मुख्यालय ज्यादा से ज्यादा संख्या में एकत्रित होने के लिए आग्रह किया है । नगर बंद को लेकर स्थान भोपाल सागर तेराहा रायसेन पर बंद को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा एवं कलेक्टर महोदय को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
नगर बंद को लेकर नगर के व्यापारियों से ओबीसी महासभा के पदाधिकारीयों ने व्यापारियों को पर्चे बांटकर सम्पर्क किया।

ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष विशाल कुशवाहा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीरज पटेल जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गौर महामंत्री बलराम सेन जिला महामंत्री विनोद कुशवाहा विशाल लोधी राज यादव बल्लू सेन शांतिलाल गौर ने बंद को सफल बनाने की अपील की है।

न्यूज सोर्स-तिलक शाक्या रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811