Let’s travel together.

भाजपा जिला कार्यालय में मंडल अध्यक्षों के चयन परामर्श बैठक आयोजित

0 145

-स्वच्छ छवि और संगठन ज्ञान वाले कार्यकर्ताओं को मिलेगी प्राथमिकता: चुनाव अधिकारी अमिता चपरा

रायसेन। सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में मंडल अध्यक्षों के चयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यवेक्षक विधायक राजेंद्र पांडे जाबरा और जिला संगठन चुनाव अधिकारी श्रीमती अमीता चपरा ने भाग लिया। इस अवसर पर रायसेन जिले की चारों विधानसभाओं के अपेक्षित कार्यकर्ताओं से मंडल अध्यक्षों के लिए परामर्श लिया गया।
चुनाव अधिकारी श्रीमती अमीता चपरा ने बताया कि मंडल अध्यक्ष बनने वाले उम्मीदवार की आयु 35 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चयनित उम्मीदवार स्वच्छ छवि का हो, जिसका सभी समाजों में अच्छा प्रभाव हो और जिसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड न हो। साथ ही, उम्मीदवार का पार्टी में कम से कम दो बार सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य करना और संगठनात्मक ज्ञान होना आवश्यक है।


बैठक में उपस्थित संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल ने मंडल स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सुझाव दिए। जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, चुनाव प्रभारी श्री अजय सिंह जाट, श्री सुरेंद्र तिवारी, और श्री राकेश तोमर सहित अपेक्षित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारियों ने बैठक में जोर दिया कि मंडल अध्यक्ष ऐसा हो जो पार्टी के सिद्धांतों को न केवल समझे, बल्कि उनका प्रभावी तरीके से पालन भी करे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने सुझाव साझा किए।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811