Let’s travel together.

संस्कृति कर्मी कामरेड माधौसिंह जी के निधन से दुखी साहित्य और संस्कृति प्रमियों ने उनके निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये

0 87

विदिशा। नगर के उद्योगपति, साहित्यिक सांस्कृतिक,सामाजिक अभिरुचियों से सम्पन्न संस्कृति कर्मी कामरेड माधौसिंह जी के निधन से दुखी साहित्य और संस्कृति प्रमियों ने उनके निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये ।

वरिष्ठ शायर निसार मालवी जी ने कहा, स्व. माधो सिंह जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि मोहब्बत, भाईचारे, साहित्य-सेवा और इंसानियत की जीवंत मिसाल थे। उनके स्नेह, हमदर्दी और साहित्यकारों के प्रति सम्मान की स्मृतियाँ सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेंगी। उन्हें याद करते हुये हिन्दी के प्राध्यापक डॉक्टर शीलचंद पालीवाल ने कहा कि देश के प्रख्यात कवि नीरज जी और शायर डॉक्टर वशीर बद्र के साथ माधौसिंह जी के आत्मीय रिश्तों का ज़िक्र करते हुये उनकी कवि सम्मेलनों में गहरी रुचि को बताया।

समकालीन कवि श्री ब्रज श्रीवास्तव ने उनके विभिन्न लेखक संधों से जुड़ाव का उल्लेख करते हुए उनके साथ अपनी भोपाल यात्राओं को साझा किया। इतिहासकार श्री गोविंद देवलिया ने पाठक न्यास और विदिशा की विरासत में माधौसिंह जी के सहयोग और उनके पुरातात्त्विक जानकारियों के साथ उन्हें याद किया । कन्या महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ कमल चतुर्वेदी, नवनीता पांडे, एवं हिंदी के सहायक प्राध्यापक श्री अस्मुरारी नंदन मिश्र ने कहा कि कामरेड माधौसिंह जी जैसे लोग हम सब लोगों में जीवित हैं। उनकी यही उपस्थिति अक्षुण्ण है, अमर है। अपना घर संस्था के श्री गोवर्घन सिंह चौहान ,सोहेल अहमद बबलू ने कहा कि हमेशा सबसे छुपाकर सहयोग और समाजसेवा मैंने उन्हीं से सीखी । प्रतिभा विकास संस्थान के श्री दिनेश बाजपेयी ने कहा कि वे संस्थान की वे गतिविधियों की जानकारी लेते रहते थे । श्री सुदिन श्रीवास्तव ने कहा कि वे सांगीतिक कार्यक्रमों में सहयोग करते भी थे और दूसरों से भी कराते थे आचार्य शिवकुमार तिवारी ने उन्हें एक गंभीर श्रोता तथा विविध विषयों की जानकारी से सम्पन्न व्यक्ति बताया।। शायर शाहिद अली शाहिद, विष्णु दुबे,नज़ीर नूरी,हबीब नादां,चांद खां चांद, सत्येंद्र सत्यज, हरगोविंद मैथिल , प्रियम, सुमित सिंह,लक्ष्मण नेपाली, महमूद कामिल,महेंद्र वर्मा,अरूण सोनी,कैलाश सतभैया, ने उन्हें काव्यमय श्रद्धांजलि दी । पाठक न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष श्री गोविंद देवलिया, कोषाध्यक्ष भरत लड्ढा,सचिव श्री सुनील जैन,श्री चक्रवर्ती जैन,, डॉक्टर नीरज शक्ति निगम, सुदिन श्रीवास्तव,, प्रकाश पाठक, राजकुमार गुप्ता,ने शोक संतप्त परिवार को न्यास परिवार की ओर से शोक पत्र दिया । कार्यक्रम का संचालन श्री गोविंद देवलिया ने किया । श्रद्धांजलि सभा में माधौसिंह जी के कवि मित्र डॉक्टर जगमोहन शर्मा रचित दोहों ने भी सभा को गंभीरता दी दोहों का प्रस्तुतीकरण उमेश शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में नगर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि पत्रकार प्रदीप पवार,जैन शिक्षण संस्था के अध्यक्ष सेठ संजय जैन, विदिशा की विरासत से मनमोहन बंसल, अरविन्द श्रीवास्तव,प्रवीण शर्मा, व्यापार महासंघ अध्यक्ष राजेश जैन,रोटरी क्लब से राजीव पितलिया ,सुजीत देवलिया, सर्वोदय मंडल से प्रो द्विवेदी,नरेंद्र सिंह, जनप्रतिनिधि छत्रपाल शर्मा,उद्योगपति संजय अग्रवाल, दुष्यन्त जैन,विनोद जैन, आदि उपस्थित थे।अंत में प्रदीप जैन पारस तथा आशुतोष ठाकुर के विदाई गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर उनकी स्मृतियों को संजोए हुए, स्मारिका भी प्रकाशित हुई,जिसे उपस्थित जनों ने उनकी यादों का जीवंत दस्तावेज माना। परिवार जन कमोद सिंह,पौत्र देवांग, युवराज औरवेदांग, ने सभी के प्रति कृतज्ञता भाव प्रगट किए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अहम सवाल, सोनम वांगचुक अब क्या करेंगे ?-अजय बोकिल     |     आचार्य श्री समय सागर जी महाराज का भोपाल में भव्य मंगल प्रवेश, विद्योदय तीर्थ (हबीबगंज) में होगा चातुर्मास     |     स्कूली छात्र छात्राओं की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का विशेष अभियान      |     समाज को जोड़ने व संस्कृति की रक्षा ही यादव झोरिया समाज का इतिहास- विष्णुदेव साय     |     हरदा में गरीब आदिवासी परिवार के सेंट्रल बैंक खाते में दिखे 7 अरब रुपये, जांच शुरू     |     राजगढ़ में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ का संदेश     |     उपराष्ट्रपति ने “आरएसएस@100 एक सदी संकल्प की” पुस्तक का विमोचन किया     |     अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग को लगाई 6 लाख की चपत     |     निर्माणाधीन होटल से बिजली के तार चोरी का सांची पुलिस ने किया खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार     |     जनरल स्टोर , गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ,महिला झुलसी भोपाल रेफर ,20 लाख की हुई हानि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811