पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाशचंद सेठी की पुण्यतिथि पर पीसीसी में श्रद्धांजलि आयोजन,कांग्रेसजनों द्वारा किया जायेगा उनका पुण्य स्मरण
भोपाल।प्रदेश के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की बागडोर संभालने वाले पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाशचंद सेठी की 27 वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार, 21 फरवरी को दोपहर 01 बजे कांग्रेसजनों द्वारा स्वर्गीय सेठी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेसजनों से इस अवसर पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।