Let’s travel together.

संविधान दिवस के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकार को लेकर हम होंगे कामयाब की थीम पर कार्यक्रम आयोजित

0 94

प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव विशेष पुलिस महानिदेशक महिला सुरक्षा हुई शामिल

यशवंत सराठे बरेली रायसेन

संविधान दिवस के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकार को लेकर हम होंगे कामयाब की थीम पर नगर के जी.के पैलेस में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के लिए जेंडर सवेदीकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव (IPS) विशेष पुलिस महानिदेशक (महिला सुरक्षा ) पुलिस मुख्यालय भोपाल सहित आईजी होशंगाबाद मिथिलेश शुक्ला , कलेक्टर अरविंद दुबे , जिला पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ,एडीजे राजीव तिर्की ,एडीजे रायसेन राजीव गोतम , अंकिता नागर श्रीमती शर्मिला विलवार, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी जिला जनपद अध्यक्ष श्रीमंती अंजू पवन भदोरिया मौजूद रहे।

 

आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के ऊपर घर और बाहर होने वाले अत्याचार एवं उनकी रोक थाम को लेकर वरिष्टों के द्वारा महिला अधिकार और उनके अधिकारों को लेकर विस्तार जानकारी दी गई।

श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव विशेष पुलिस महानिदेशक  ने कहा गया कि एक तरफ कन्या पूजन करते हैं दूसरी तरफ महिलाओं के साथ अत्याचार । उन्होंने कहा कि जिस प्रकार संविधान में महिलाओं के लिए अधिकार दिए गए हैं उन अधिकारों के पालन के लिए महिलाओं को स्वतंत्रता मिलना चाहिए।

आज भी बच्चे और बच्चियों को अंतर की दृष्टि से देखा जाता है। आज कामकाजी महिलाएं पुरुषों के बीच में काम कर रहे हैं। यही वह दुर्घटना का शिकार होती हैं। वहीं उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकार और न्याय के लिए पुलिस और कानून के माध्यम से मिलने वाली सुविधा और सुरक्षा की जानकारी दी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, शीघ्र निराकरण की उठाई मांग     |     राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उपवास और धरना     |     गैरतगंज में नवागत एसडीएम हर्षल चौधरी ने किसानों की सुनी समस्याएं     |     मंगोलिया से सांची लाए गए भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश     |     नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लेकमेल कर 06 लाख रुपये हड़पे     |     साँची में चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान      |     पर्यावरण दिवस पर दीवानगंज में स्वच्छता और पौधारोपण का संदेश     |     मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव और बादल छाए रहने से मूंग की फसल बीमारियों से ग्रसित      |     बारिश की आहट से खेतों में बढ़ी हलचल, धान की तैयारी में जुटे किसान     |     टोल वसूली जारी, लेकिन हाईवे पर जानलेवा गड्ढे: दीवानगंज से बालमपुर घाटी तक हादसों का खतरा बढ़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811