इलेक्ट्रिशियन आईटीआई में ही नहीं हैं इलेक्ट्रिसिटी, बिजली न होने से प्रशिक्षुओं की पढ़ाई हो रही प्रभावित
-बीते 16 दिनों से आईटीआई की बिजली बंद, कैसे प्रैक्टिकल में दक्ष बन पाएंगे इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षु
अभिषेक असाटी बक्सवाहा
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सवाहा में बीते 16 दिन से बिजली कटी हुई है बिजली न होने से न सिर्फ भवन में अंधेरा पसरा है बल्कि संस्थान में इलेक्ट्रिशियन ट्रेड का प्रायोगिक अध्यन करने वाले प्रशिक्षुओं की पढ़ाई चौपट हो गई हैं, प्रभारी प्राचार्य के पत्र के बाबजूद भी नहीं दे रहें बिजली!
बक्सवाहा स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) इन दिनों अपने सबसे कठिनतम दौर से गुजर रही हैं, विद्युत विभाग की गैरजिम्मेदारी के कारण यहां की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई है जिसके कारण यहां अध्यन करने वाले प्रशिक्षुओं की अध्ययन व्यवस्था चौपट हो गई है, साथ ही साथ पूरे भवन में अंधेरा पसरा हुआ हैं। दरहसल आईटीआई के भवन के लिए रखा गया ट्रांसफार्मर बीते 10 नवंबर को खराब हो गया था , खराब होने की वजह पास के किसानों का ट्रांसफार्मर से अवैध कनेक्शन लेकर विद्युत मोटर चलाना है जिससे ट्रांसफार्मर पर आवश्यकता से अधिक लोड होने से ट्रांफर्मर खराब हो गया। बीते 16 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है जिससे संस्था में अंधेरा छाया हुआ हैं। इस अंधेरे के वजह से भवन की सिक्योरिटी करने वाले कर्मचारियों को भी रात को परेशानी होती हैं, पास में कृषि भूमि होने से विषैले जीव जंतुओं से भी खतरा बना हुआ हैं। इस समस्या की वजह से बीते 16 दिनों से विधार्थियों की पड़ाई भी प्रभावित हो गई हैं न तो संस्था का डिजिटल बोर्ड चल पा रहा है और न तो इलेक्ट्रिसिटी से संबंधित प्रयोग हो रहे है जबकि शुक्रवार से विधार्थियों के मासिक प्रैक्टिकल शुरू होने वाले है अब ऐसे में कैसे विधार्थियों के मासिक इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से संबंधित प्रैक्टिकल हो पाएंगे।
इनका कहना हे –
हमने आवेदन दिया था जिसके बाद संबंधित अधिकारी ने 2 दिन में ट्रांसफार्मर रखबाने का आश्वाशन दिया था लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
मनीराम अठया,प्रभारी प्राचार्य शासकीय आईटीआई
इलेक्ट्रिशियन आईटीआई का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है आवेदन भी आया था, किसानों के द्वारा मोटर चलाने से ओवर लोड की वजह से ट्रांसफार्मर खराब हुआ हैं हम जल्द ही ठीक करवाते हैं।
रामलाल पटेल ओआईसी विद्युत कंपनी