Let’s travel together.

थाना नटेरन पुलिस ने आयोजित किया गया जनचेतना,जनसंवाद शिविर

0 96

विदिशा। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी बासौदा श्री मनोज मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना नटेरन अंतर्गत ग्राम नयागोला चौराहा पर आयोजित थाना नटेरन पुलिस के द्वारा ‘जनचेतना शिविर’ आयोजित किया गया

उक्त शिविर में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक ,श्री मान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) , सरपंच प्रतिनिधि धीरज सिंह रघुवंशी, समेत महिलाएं और करीब 160 व्यक्ति की संख्या में शामिल हुए। श्री मान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मनोज मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अजय पटेल,थाना प्रभारी श्री आशुतोष सिंह राजपूत के द्वारा ग्राम वासियों को अग्र उल्लेखित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर जानकारी दी गई –

नशा मुक्ति-
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को *नशा मुक्ति अभियान* के बारे में विस्तार से बताया और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि नशा अपराधों को बढ़ावा देता है और समाज को नुकसान पहुंचाता है। लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं नशा न करें और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। साथ ही, नशे की अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें।

सामाजिक सदभाव एवं समानता –
जनचेतना शिविरों में समानता के अधिकार पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया । यह बताया गया कि हमें जाति, धर्म या लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं करना चाहिए, बल्कि आपस में मिल-जुलकर रहना चाहिए और एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। इससे समस्त मानव जाति का कल्याण होगा।

साइबर सुरक्षा-

साइबर अपराधों से बचाव के लिए, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही, वर्तमान में बढ़ते साइबर धोखेबाजी के तरीकों से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बताई गईं। विशेष रूप से, “डिजिटल वॉलेट” का सुरक्षित उपयोग करने के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।

सड़क सुरक्षा
सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए, जन समूह को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और वाहन दुर्घटनाओं को कम करने का संकल्प लिया गया। ‘गुड सेमीरिटन योजना’ के बारे में भी जनता को बताया गया।


महिला और बाल सुरक्षा-
बच्चों और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों और संबंधित कानूनों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बच्चों को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में समझाया गया। महिला हेल्पलाइन ( 1090)  एवं चाइल्ड हेल्पलाइन (1098)  के सम्बन्ध में भी जनता को जानकारी दी गई।

ध्वनि प्रदूषण-
ध्वनि प्रदूषण के खतरों पर प्रकाश डाला गया। विशेष रूप से, लाउडस्पीकर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण और इसके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। लोगों को लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कम से कम करने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविरों में आम जन की समस्याओं को सुना गया और उन्हें यथासंभव शीघ्र निराकृत करने का आश्वासन दिया गया। लोगों से अनुरोध किया गया कि वे क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें। उन्हें आश्वस्त किया गया कि पुलिस इन सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811