Let’s travel together.

चित्रकूट में सद्गुरू महोत्सव का डिप्टी सी एम राजेंद्र शुक्ल ने  किया शुभारंभ

0 67

मानवता के लिए जीना ही सर्वश्रेष्ठ-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल ।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों के चेहरे पर प्रसन्नता लाने के लिए सेवा का कार्य सद्गुरू संघ ट्रस्ट लगातार कर रहा है। सेवा के क्षेत्र में ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे कार्यों के फलस्वरूप चित्रकूट का नेत्र चिकित्सालय और जानकीकुण्ड अस्पताल की कीर्ति रीवा, सतना ही नहीं बल्कि पूरे देश में फैल रही है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल गुरूवार को चित्रकूट प्रवास के दौरान अरविंद भाई खेल परिसर, विद्याधाम उ.माध्य.विद्यालय में सद्गुरू शिक्षा समिति द्वारा आयोजित 23वें सद्गुरु महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलन कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सद्गुरू संघ के निदेशक एवं ट्रस्टी डॉ. बीके जैन, डॉ ऊशा, डॉ. इलेश जैन, पूर्व विधायक सेमरिया केपी त्रिपाठी, बालेन्द्र गौतम भी उपस्थित थे।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मानवता के लिए जीना ही सर्वश्रेष्ठ जीवन होता है। दूसरों की तकलीफें देखकर द्रवित होना करूणा, परोपकार, मानवीय गुणों में शामिल है। पूज्य रण छोड दास जी की प्रेरणा से दीन दुखियों और रोगियों की सेवा में सद्गुरू संघ ट्रस्ट अनवरत जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति परंपराओं की विरासत हमें विश्व गुरू का दर्जा दिलाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है कि आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 में देश को दुनिया की आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि देश तभी विश्व गुरू होगा जब विकास और आध्यात्म एक साथ आगे बढकर देश का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराओं ने आध्यात्म ने अमूल विरासत सौंपी है। हमारी धरती पर भगवान राम, कृष्ण ने जन्म लिया है। चित्रकूट में भगवान श्रीराम ने अपने वनवास के 14 वर्षों में से लगभग 12 वर्ष यहां बिताये हैं। पवित्र भूमि की नदियों और पर्वतों को स्पर्श करने मात्र से नई ऊर्जा का संचार होता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सदगुरू अत्याधुनिक चलित नेत्र परीक्षण इकाई का भी निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1998 से लगातार आयोजित होने वाला सदगुरू महोत्सव ग्रामीण अंचलों के अशासकीय/शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को एक मंच प्रदान करता है। सदगुरू महोत्सव चित्रकूट में 14 से 17 नवम्बर तक लगातार विभिन्न सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां संचालित की जायेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811