मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
विनीत कपूर को संस्थाओं के साथ कन्वर्जन में काम करने के लिए पूरे वर्ल्ड में सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक पुलिसिंग में मध्य प्रदेश पुलिस को प्रथम स्थान का पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में उन्होंने संस्था के प्रतिनिधियों को मंच दिया। जिसमें सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत आई चुनौतियां और सफलताओं को एक एक करके साझा किया ।

संस्था द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत 4 सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र सहित बालमपुर में सृजन कार्यक्रम हुए। इन सृजन में 755 बालक बालिकाओं ने अपनी भागीदारी हुई। सृजन कार्यक्रम में जिन संस्था तथा विभागों ने सहयोग किया उन्होंने अपने अनुभवों को साझा किया और विनीत कपूर ने उन्हें प्रोत्साहन देते हुए उन सभी का सम्मान किया। संस्था के प्रतिनिधियों का सम्मान किया। जिसमें लक्ष्मी कुशवाहा, निहारिका पंसोरिया,दीप्ति दीवान, नेहा मेहरा , सुनील गावंडे, श्रीकांत भार्गव, ओमप्रकाश रेकबार, बृजेश चिड़ार इस कार्यक्रम में शामिल हुए।