भोपाल।10 वे ” खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2024 “के आयोजन के संबंध में भोपाल पधारे सुप्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म अभिनेता व इस आयोजन के मुख्य संयोजक आदरणीय राजा बुंदेला साहब का सम्मान गत दिवस “द नेशनल सिनेवर्कर्स यूनियन मध्यप्रदेश (NCWU MP)” के प्रदेश अध्यक्ष श्री आर के दादौरिया, सुनील सोन्हिया, मनीष श्रीवास्तव , अर्चना सिंह ने शाल श्रीफल व पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया।इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी व KIFF2024 के भोपाल ज़ोन प्रभारी सुनील सोन्हिया द्वारा संगठन की भूमिका व गतिविधियों के विषय मे अवगत कराया । महासचिव मनीष श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों का परिचय कराया।संगठन की उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह जी द्वारा श्री बुंदेला सर को संगठन द्वारा आयोजित आगामी “दीपावली मिलन समारोह “में मुख्य आतिथ्य स्वीकार करने हेतु आमंत्रित किया।जिसे सर ने सहर्ष स्वीकार कर उपस्थिति हेतु सहमति व्यक्त की। अंत मे श्री बुंदेला साहब ने सभी पदाधिकारियों को 10 वे खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया।इस अवसर पर प्रज्ञा सिंह व चाइल्ड आर्टिस्ट अदा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रही।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।