देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन
दीपों के पावन पर्व नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया नगर पूरी तरह विभिन्न रोशनी से जगमगा उठा । खूब चली देर रात तक आतिशबाजी लोगों ने एक दूसरे को दी बधाई बांटी मिठाइयां ।
नगर में हर्षोल्लास से दीपावली का पावन पर्व मनाया गया । नगर के घर घर विभिन्न रोशनी से जगमगा उठे तथा नगर में जमकर देर रात तक जमकर चलीं आतिशबाजी साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा सुनिश्चित समय में हुई लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी तथा मिठाई बांटी गई । इस अवसर पर नगर के शासकीय कार्यालयों में भी विभिन्न रोशनी जगमगा उठी इस दौरान गायों की पूजा अर्चना की गई तथा पशु धन को विभिन्न रंगों से रंगा गया था एवं पशु धन एक स्थान पर एकत्रित हुए तथा उनके बीच आतिशबाजी चलाई गई ।