Let’s travel together.

दीवाली मिलन समारोह में सफाई कर्मियों का सम्मान

0 103

–नपाध्यक्ष प्रिंस ने कहा- नगर की स्वच्छता में बड़ा योगदान

अनुराग शर्मा सीहोर

नगर की स्वच्छता में दिन-रात अपना महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले स्वच्छता मित्रों के मध्य पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर ने वाल्मीकि कालोनी में आतिशबाजी सहित अन्य कार्यक्रम कर सम्मान किया।
शहर के वाल्मीकि कालोनी में दीपावली मिलन समारोह रखा, जिसमें शहर की स्वच्छता में योगदान देने वाले, नगर को कचरा मुक्त करने वाले सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। उन्हें नगर पालिका श्री राठौर ने सम्मान किया। इस मौके पर नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि नगर के विकास के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों का बड़ा योगदान है। उनके इस योगदान से ही नगर में विकास संभव है। उन्होंने नगर को स्वच्छ रखने के लिए ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा की। कार्यक्रम के दौरान सभापति मुकेश मेवाड़ा, विजेन्द्र परमार, अजय पाल सिंह राजपूत, नरेन्द्र राजपूत, हरिओम दाऊ, योगेश राठी के अलावा बड़ी संख्या में पार्षद और स्वच्छताकर्मी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811