Let’s travel together.

दो से ढाई घंटे के अंतराल में चार दुकानों के चोरों ने चटकाये ताले

0 100

विमल किराना , ऋषभ किराना से चुराया सामान सुमित किराना से नहीं ले जा सकें सामान

यशवंत सराठे बरेली रायसेन

नगर के बाद बाजार स्थित विमल किराना , ऋषभ किराना और सुमित किराना सहित पिपरिया नाका स्थित एक किराना दुकान की शटर उठाकर चोरो के द्वारा चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई , हालांकि चोर अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो सके। घटना को लेकर दुकानदारों के द्वारा बताया गया कि त्योहार के कारण अभी भी कोई दुकानों की सफाई का काम चल रहा है। रात तकरीबन 2:15 बजे शुभम जैन ढाबा से भोजन कर अपने घर वापस आ रहा था कि बाजार में देखा कि विमल किराना ऋषभ किराना की शटर लोहे के राड से ऊंची की गई है। जिसकी शुभम ने तत्काल दुकानदारों को सूचना दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई इस दौरान विमल ओर ऋषभ किराना की दुकान से
चिल्लर रेजगी और कुछ सिगरेटों के पैकेट चोर ले गए। वही सुमित किराना कि सिर्फ शटर ऊंची कर पाए थे। लेकिन किसी प्रकार का सामान चोरी नहीं हो सका।
चोरी की घटना को लेकर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया सीसीटीवी कैमरे लगे हैं चोरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगले जा रहे हैं।

घटना को लेकर बड़ा सवाल तो यह है कि पूर्व से पुलिस प्रशासन के द्वारा व्यापारियों को सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर समझाइश दी जा रही है इसमें खासकर बड़े व्यापारी हैं जिनके प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे तो होना ही चाहिए । बता दें कि पर्व मे सीसीटीवी कैमरे की मदद से ही पुलिस ने अंतर राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811