Let’s travel together.

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज कैंपस में बनेगा नर्सिंग कॉलेज, आज प्रधानमंत्री मोदी ने किया वर्चुअल भूमिपूजन

0 122

– पीएम मोदी ने वर्चुअल किया भूमि पूजन कार्यक्रम मध्य प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह रहे मौजूद

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस पर मध्य प्रदेश के श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय शिवपुरी को 100 सीट नर्सिंग कॉलेज के साथ कई सौगातें दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से वर्चुअली जुड़े। मंदसौर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन भी हुआ।
नर्सिंग कॉलेज के लिए वर्चुअल भूमिपूजन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल मुख्य आतिथ्य में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ स्वास्थ्य विभाग के यूविन पोर्टल सहित अनेक डिजिटल नवाचारों को लांच किया, इसके साथ 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजनों का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत शामिल किए जाने की योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के समीप बनने वाले शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का भूमिपूजन भी प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशिष्ठ उपस्थिति में वर्चुअल किया गया।
इस दौरान सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी विभाग के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश को कई सौगाते दी गई है। नवाचारों के माध्यम से मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है। कोई भी चिकित्सक मरीज के प्रति लापरवाही नहीं बरतता है, जनता की सेवा करना ही अपना पुण्य समझता है। हम सबका फर्ज होना चाहिए कि अस्पतालों में शालीनता का व्यवहार रखें। सरकार द्वारा मरीजों के हित में आयुष्मान जैसी कई योजनाएं संचालित की जा रही है जिसका लाभ सभी पात्र लोगों को मिलना चाहिए।
इसी के साथ ही प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़कर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से शिवपुरी को मिले नर्सिंग कॉलेज की बधाई देते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजू बाथम, विधायक शिवपुरी देवेन्द्र जैन, विधायक कोलारस महेन्द्र सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, मेडिकल कॉलेज चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
डीन डी परमहंस ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से शिवपुरी को मिले नर्सिंग कॉलेज की शुरुआत हो जाने से 100 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश दिए जाएंगे और यहां सर्व सुविधायुक्त विशेषज्ञ ट्रेंड लेब, उपकरण, डॉक्टर और संसाधन होने से यहां अत्याधुनिक प्रशिक्षित नर्स निकल सकेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |     दशलक्षण पर्व का हुआ समापन, आत्म आराधना में लीन रहे श्रावक     |     गढ़ी में गणेश उत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया     |     गणपति बप्पा की विदाई, बेतवा-पग्नेश्वर पर उमड़ा आस्था का सैलाब     |     गौहरगंज में कलेक्टर-एसपी ने किया स्कूल का निरीक्षण, छात्राओं के साथ किया मध्यान्ह भोजन     |     सादीपनी विद्यालय में किताबें जलाने के मामले पर ABVP का घेराव, प्राचार्य से मांगा स्पष्टीकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811