Let’s travel together.

आबकारी अमले की कार्रवाही 5 गाँवों में दबिश,देशी मदिरा, कच्ची एवं महुआ लाहन बरामद

0 101

-अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही,09 प्रकरण में 05 आरोपी को मौके पर गिरफ्तार  04 आरोपी मौके से फरार

रायसेन। आबकारी अमले ने ग्राम भूसीमेटा, कामका बगवाड़ा, गुंदरई कालोनी, पठारी एवं अमरावद डेम में दबिस देकर देशी मदिरा, कच्ची एवं महुआ लाहन बरामद किया हे।

उप निरीक्षक वृत्त रायसेन  विवेक सक्सेना द्वारा मुखबिर सूचनाओं के आधार पर अवैध मदिरा के विरुद्ध  ग्राम भूसीमेटा, कामका बगवाड़ा, गुंदरई कालोनी, पठारी एवं अमरावद डेम में दबिस देकर देशी मदिरा, कच्ची एवं महुआ लाहन बरामद कर कुल 09 प्रकरण बनाए गए ।

जिसमें 05 आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया तथा 04 आरोपी मौके से फरार होने के कारण अज्ञात प्रकरण बनाए गये। सभी 09 प्रकरण में कुल 15 पाव देशी मदिरा मसाला, 20 लीटर कच्ची शराब एवं 1800 किलो महुआ लाहन जप्त किया गया सभी आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी एक्ट की धारा 34- 1(क) (च) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए ।जप्त कुल मदिरा का अनुमानित मूल्य 185500/ – रूपये है।

उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक संतोष मर्सकोले, प्रवीण अहिरवार, सत्यवान वर्मा महिला आरक्षक सुश्री पूजा राजपूत एवं नगर सैनिको का सराहनीय सहयोग रहा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिसकर्मी बनकर किया डिजिटल फ्राड, बनाए मकान, खरीदे प्लाट, कार     |     जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी     |     सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से किया सम्मानित     |     फार्च्यून टी एमटी की मनमानी से परेशान किसान चढ़ा हाइटेंशन टावर पर     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का आरोप, डिलीवरी के लिए आई महिला आधे घंटे तक तड़पती रही     |     अंबाडी-मुस्काबाद के पहाड़ों में पर लगी आग, वन विभाग व ग्रामीणों ने बामुश्किल पाया काबू     |     दो ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भवन की सौगात, निर्माण कार्य शुरू     |     कर्मा जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा     |     हरदा में किसान अधिकार आंदोलन की रणनीति तय, 18 मार्च को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा ने घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811