अनुराग शर्मा सीहोर
प्रदेश की हाईप्रोफाइल व जिले की बुदनी विधानसभा पर उपचुनाव हो रहे हैं। उपचुनाव के चलते राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है, चौक चौराहों पर चुनावी माहौल बना हुआ है। हर कोई राजनीतिक बाते ही कर रहा है। इन्हें बातों में चर्चा हो रही है कि अब तक बुदनी सीट से कौन-कौन विधायक रहे। बुदनी से सबसे पहले कांग्रेस से राजकुमार सूरज कलां विधायक बनी फिर बंसीधर, 1967 में मोहनलाल शिशिर, 1972 में शालिग्राम वकील, 1977 में शालिग्राम वकील, 1980 में केएन प्रधान, 1985 में चौहान सिंह चौहान, 1990 में शिवराज सिंह चौहान, 1992 में मोहनलाल शिशिर, 1993 में राजकुमार पटेल, 1998 में देवकुमार पटेल, 2003 में राजेन्द्र सिंह राजपूत, 2006 में शिवराज सिंह चौहान, 2008 में शिवराज सिंह चौहान, 2013 में शिवराज सिंह चौहान, 2018 में शिवराज सिंह चौहान, 2023 में भी शिवराज चौहान। हालांकि शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफा दिए जाने के बाद अब फिर से चुनाव हो रहे हैं। अब देखते हैं कौन विधायक बनता है।