Let’s travel together.

बैंक ऑफ़ बड़ौदा का एटीएम 2 महीने से पड़ा खराब ग्रामीण हो रहे है परेशान

0 179

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची ब्लाक के ग्राम दीवानगंज में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम शो पीस बना हुआ है जिससे लोग पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं। जबकि इस समय किसानों को क्रेडिट कार्ड के पैसे जमा करना होता है। किसानों ने जो फसले बेची है उसके पैसे भी आ रहे हैं। कुछ ही दिनों बाद दीपावली पर्व को मनाने के लिए लोग सामानों की खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। लेकिन पैसा नहीं रहने से उनको दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर काटने को विवश हैं। कहने को तो दीवानगंज में दो एटीएम थे जिसमें एक एटीएम तो दीवानगंज गांव मे था वह कुछ दिन पहले बंद हो गया। उसमें से पैसा निकालना ग्राहकों के लिए ज्यादा मुश्किल होता है क्योंकि उसमें पैसा निकालने पर अधिक चार्ज लगता था। दूसरा गांव से बाहर भोपाल विदिशा हाईवे पर स्थित है। हाईवे पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम 2 महीने से ज्यादा समय हो गया पड़ा हुआ है। जिससे ग्राहक परेशान हो रहे हैं दीवानगंज के आसपास 40 गांव लगते हैं। इन 40 गांव में केवल दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर एक ही एटीएम है वह भी बंद पड़ा हुआ है।
ग्राहकों को 12 किलोमीटर दूर सुखी सेवनिया जाना पड़ता है या बेरखेड़ी चौराहा पर जाना पड़ता है इतने बड़े क्षेत्र में एक एटीएम है वहां भी अक्सर बंद रहता है जिससे ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दीवानगंज में मध्य प्रदेश क्षेत्रीय ग्रामीण , और बैंक ऑफ़ बड़ौदा और एक प्राइवेट बैंक है। तीन बैंक होने के बावजूद एक ही एटीएम दीवानगंज क्षेत्र में है। एटीएम केवल बैंक ऑफ़ बड़ौदा का ही लगा हुआ है जो अक्सर बंद रहता है। दीपक साहू, मुकेश साहू, नंदू साहू ,दीपक कुशवाहा, जितेंद्र मीणा, पवन प्रजापति, सुरेंद्र नायक, आदि ग्रामीणों की मांग है कि दीवानगंज में भारतीय स्टेट बैंक का भी एटीएम होना चाहिए। जिससे आसपास के 40 गांव को ग्रामीणों को एटीएम की सुविधा मिल सके। एटीएम बंद होने से आसपास के गांव के ग्रामीणों को इधर-उधर भटकना पड़ता है जिससे समय भी बर्बाद होता है और पैसा भी बर्बाद होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811