मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल भानपुर से लेकर सलामतपुर चौराहे तक लगभग 40 किलोमीटर हाईवे की सड़क पर कुछ दिन पहले ही ठेकेदार द्वारा पैचवर्क का कार्य किया था पेचवर्क भरे कुछ ही दिन हुए थे कि पैचवर्क कई जगह से चटकने और उखाड़ने लगा है। जो पेज वर्क किया गया था वह भी कई गढ़ों को छोड़कर किया गया था आज उन गड्ढों ने बड़ा रूप ले लिया है। इन गधों के कारण वाहन चालक रोज परेशान हो रहे हैं।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित देहरी, बालमपुर , दीवानगंज फैक्ट्री चौराहा पर पैचवर्क चटका हुआ नजर आ रहा है भोपाल से लेकर विदिशा , सलामतपुर, सांची,सागर, रायसेन, अशोक नगर कुरवाई, बीना, सिरोंज,तक पहुंचने के लिए इसी मार्ग का उपयोग वाहन चालक उपयोग करते हैं। भोपाल विदिशा हाईवे 18 का रोड जगह-जगह खराब होने के कारण आमजन की रहा मुश्किल कर दी है जबकि इसी रोड से रोज आला अधिकारियों और मंत्रियों का रोज आना जाना लगा रहता है इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों ने अब तक रोड को दुरुस्त करने की कोई पहल नहीं की है। बजाज पर स्थापित टोल टैक्स से एमपीआरडीसी को लाखों रुपए टैक्स मिल रहा है। टैक्स वसूल करने के बावजूद भी सड़क की देखभाल नहीं हो रही है। सड़क की दिनोदिन हालत खराब होने लगी है। भोपाल विदिशा हाईवे 18 की सड़क खराब होने के कारण मोटरसाइकिल चलना भी मुश्किल हो गया है कभी-कभी तो मोटरसाइकिल चालक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर जाता है जिससे वाहन चालक की दुर्घटना में मौत हो जाए करती है ऐसे में कई बार दुर्घटना बड़ा रूप भी ले लेती है भोपाल से लेकर विदिशा मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। गड्ढा बचाने के चक्कर म वाहन एक दूसरे से भिड़ जाते हैं। भोपाल से लेकर सलामतपुर चौराहे तक सड़क की हालत बद बदतर हो गई है जबकि सलामतपुर त्रिमूर्ति चौराहा से लेकर विदिशा तक नया हाईवे बन गया है।

वाहन चालक को ज्यादा समस्या रात के समय आती है। क्योंकि रात के समय गाड़ी वालों को यह गड्ढे नहीं दिखते जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है भोपाल से विदिशा मार्ग रात और दिन चलता है इसमें दिनोदिन ट्राफिक बढ़ता ही जा रहा है बारिश बाद जो पैचवर्क का कार्य किया है वह घटिया किस्म का हुआ है पेचबर्क पर जगह जगह दरार पड़ चुकी है इन दरारों में टू व्हीलर वाहन को हमेशा गिरने का डर बना रहता है आसपास के ग्रामीणों का कहना भी है कि ट्राफिक बढ़ जाने के कारण इस रोड पर टू व्हीलर वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है भोपाल विदिशा हाईवे 18 को फोर लाइन में शीघ्र से शीघ्र तब्दील नहीं किया गया। तो दिना दिन दुर्घटनाएं बढ़ती रहेगी। ऐसा कोई सा दिन नहीं जाता जिस दिन इस मार्ग पर दुर्घटना ना होती हो इससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और कई लोगों की दुर्घटना मौत भी हुई है इसके बावजूद भी इस रोड को फोन लाइन में तब्दील नहीं किया जा रहा है।