Let’s travel together.

शरद पूर्णिमा पर मंदिर में ठाकुर जी को भोग लगाकर बांटी गई खीर

0 96

 

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सर्वार्थसिद्धि, रवियोग, राजयोग, ध्रुवयोग सहित अन्य विशेष योग संयोगों में आश्विन शुक्ल पूर्णिमा बुधवार को शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा अपनी संपूर्ण सोलह कलाओं से धरती पर अमृत वर्षा की। ठाकुरजी को पात्र में खीर का भोग लगाया गया। चंद्रमा की रोशनी में औषधीय खीर रखी गई। मंदिरों में भी शरदोत्सव के तहत भगवान के समक्ष खीर का भोग लगाकर वितरण किया गया।
ठाकुर जी को पोशाक धारण कराकर सफेद पुष्पों से श्रृंगार किया गया। अयोध्या धाम मंदिर अंबाडी ,पुराने गुरुद्वारा मंदिर दीवानगंज में मंदिरों में दूध की खीर का भोग लगाया गया। बाद में सभी श्रद्धालुओं को खीर बाटी गई।
कहा जाता है कि अस्थमा रोगियों के लिए यह खीर एक औषधि के समान है। विभिन्न संस्थाओं की ओर से भी कार्यक्रम हुए। चंद्रमा की रोशनी औषधीय गुणों से भरपूर रहती हैं। इसमें खीर पकाने की परंपरा है, जिससे खीर में औषधीय गुण आते हैं। खीर की मिठास से हमें ग्लूकोज मिलता है, जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है। चांदी के बर्तन में रोग-प्रतिरोधक बढ़ाने की क्षमता होती है, इससे विषाणु दूर रहते हैं। गाय के दूध से बनी खीर का सेवन करना बहुत लाभदायक है। क्योंकि खीर में दूध, चीनी और चावल के कारक चंद्रमा है। ऐसी खीर खाने से चंद्रमा का दोष दूर होता है।


जानकारी के मुताबिक शरद पूर्णिमा को महारास की रात भी कहते हैं। किवंदति है कि द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने इस रात में गोपियों के साथ महारास किया था। इस तिथि को कोजागरी पूर्णिमा, जागरी पूर्णिमा और कौमुदी व्रत भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ गरुड़ पर सवार होकर पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। यह वर्ष की 12 पूर्णिमा तिथियों में सबसे विशेष मानी जाती है। शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है, जिसे अमृत काल भी कहा जाता है। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जेल में 102 बंदियों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, बुराइयां छोड़ नई जिंदगी का लिया संकल्प     |     विदिशा की विरासत ग्रुप द्वारा, पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन     |     टू नो टीबी की जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र में माय‌ भारत वालंटियर्स को दिया प्रशिक्षण     |     धर्म आराधना का उद्देश्य: भोग नहीं, कर्मों से मुक्ति     |     बिलांगिंग’: सियासी कड़वाहट में क्यों बदल रहा ‘प्यार का एक सफर’-अजय बोकिल       |     किन्नर समाज कजलियां चल समारोह निकला,विभिन्न शहरों से आये किन्नर भी हुए शामिल     |     शहडोल की बेटी का वैश्विक सम्मान,शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह 4 सितंबर से उज़्बेकिस्तान की चार दिवसीय यात्रा पर     |     मृत्युभोज और तेरहवीं की कुप्रथा के खिलाफ यादव समाज की पहल, श्रद्धांजलि सभा में लिया सामाजिक बदलाव का संकल्प     |     बेगमगंज सागर रोड़ पर गड्ढे में गिरी बाइक , सवार गंभीर घायल     |     पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन: इतिहास एवं पुरातत्व में योगदान को सराहा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811