नवदीप श्रीवास्तव श्यामपुर सीहोर
संचलन के पूर्व मुख्य वक्ता शाश्वत जी जिला प्रचारक सीहोर ने सभी कार्यकताओं का मार्गदर्शन किया, उन्होंने कहा कि पिछले 99 वर्षों से संघ हिन्दू समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है, इस कार्य के लिए प्रतिदिन 1 घंटे की शाखा नित्य लगती हैं, उसी के कार्यक्रमों से देश भक्ति गीत अमृत वचन सुभाषित आदि के माध्यम से देशभक्त नागरिक बनकर तैयार होते हैं वही देशभक्त नागरिक संघ के विभिन्न संगठनों में काम करके इस राष्ट्र को परमवैभव पर ले जाने के लिए सतत निरंतर कार्य कर रहे हैं उन्होंने समस्त हिन्दू समाज से संघ के साथ जुड़ने का आग्रह किया है ।

पथ संचलन श्यामपुर नगर के चौपड़ा वाले हनुमान मंदिर से संघ के घोष के साथ शुरू हुआ । 300 की संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य मार्ग शिव मंदिर से बस स्टैंड,मेडिकल मार्केट ,इमलीखेड़ा रोड से भोपाल रोड श्री राम चौक ,लक्ष्मण चौक ,महावीर चौक, माता चौक सीहोर रोड जिसमें कई हिंदू संगठनों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत भी किया अंत में चौपड़ा वाले हनुमान मंदिर पर पहुंचे।जिसमे छोटे बच्चों सहित अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम की जय घोष लगाए और राष्ट्र सेवा हेतु संकल्प लिया और इसके बाद कार्यक्रम को समापन किया गया।