Let’s travel together.

लायंस ऑफ विदिशा” के बैनर तले तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन

0 585

विदिशा।  “लायंस ऑफ विदिशा” के बैनर तले तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन यूटोपिया रिसॉर्ट सांची रोड विदिशा में किया गया। जिसमें विदिशा के सभी लायंस क्लब द्वारा सहभागिता की गई।

डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि इस गरबा महोत्सव का आयोजन युवा, विनम्र एवं मधुर भाषी कोऑर्डिनेशन लायन अभिषेक सिंघई अध्यक्ष लायंस क्लब विदिशा “सम्राट” ने किया l कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की विदिशा के गौरव परम आदरणीय पास्ट गवर्नर एमजेएफ लायन अतुल रतन जी शाह एवम विशेष रूप से भोपाल से पधारे बहुत ही सहज, सरल और मिलनसार आदरणीय VDG 2 एमजेएफ महेश मालवीय जी और उनकी धर्मपत्नी लायन गायत्री मालवीय जी एवं पूर्व एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एवं लायंस क्लब के भीष्म , सबके चहेते, विदिशा लायंस क्लब की जान लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस ने ।मधुर व्यवहार की धनी, रीजन चेयरपर्सन MJF लायन संध्या सिलाकारी जी , जोन चेयरपर्सन लायन डॉ.आरती शर्मा जी, जॉन चेयरपर्सन लायन एवं अन्य जॉन चेयरपर्सन, मुस्कान की मूर्ति,लायंस ऑफ विदिशा के पेराफेरी कोऑर्डिनेटर लायन डॉ मुदित बंसल, अनुशासन की प्रतिमा एवं सक्रियता के धनी,MJF लायन अजय साहू  की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

लायंस क्लब विदिशा मेंन अध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी , लायन श्रीमती अंजू मित्तल  अध्यक्ष “बेतवा क्लब”, लायन श्रीमती अनामिका पचौरी  अध्यक्ष “सनराइज क्लब”, लायन श्रीमती ज्योति साहू अध्यक्ष “प्रकाश क्लब”, श्रीमती निकिता सोनी अध्यक्ष “आर्या क्लब”,  रोहित अग्रवाल  अध्यक्ष “मैत्री क्लब”, सत्येंद्र सोनी अध्यक्ष “सांची क्लब”की उपस्थिति से कार्यक्रम में रौनक फैल गई। गरबा महोत्सव निर्णायक मंडल में भोपाल से पधारी लायन गायत्री महेश मालवीय वीडी g2 ,अध्यक्ष एवं सक्रिय लायन शशि शिलाकरी, ऊर्जा की खान लायन मेघा दुबे डिस्ट्रिक्ट यूथ कोऑर्डिनेटर के निर्णय को सभी ने सराहा। एवं सभी 8 क्लब के PST अध्यक्ष ,सचिव , एवम कोषाध्यक्ष और समस्त “लायंस ऑफ विदिशा” के लायंस साथी गण एवम उनके परिवार जन 550 लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए l अन्त में लायंस क्लब विदिशा “सम्राट” के सौजन्य से उपस्थित अतिथियों एवं लायंस आफ विदिशा के वरिष्ठ लायन साथियों पदाधिकारीयों द्वारा सभी क्लब के अध्यक्षों को ससम्मान गिफ्ट भेंट दी गई l इस गरबा कार्यक्रम की शानदार जानदार एंकरिंग लायन रितेश जैन सम्राट क्लब के सचिव एवं आभार व्यक्त पेराफेरी कोऑर्डिनेटर लायन मुदित बंसल ने किया।
यह “लायंस ऑफ विदिशा” का पहला गरबा महोत्सव का कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा और कार्यक्रम का समापन बहुत शांतिपूर्ण एवम गरिमापूर्ण हुआ ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने की रीवा विधानसभा में जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा     |     व्यवहार न्यायालय सेमरिया की आवश्यकता और अधिकार है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल      |     खेत बचाओ अभियान एवं पराली प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग ने शुरू किया जागरूकता कार्यक्रम     |     गैरतगंज में चोरों का आतंक: एक ही रात में चार मकानों के टूटे ताले बाइक भी चोरी; सुधा सागर नगर को बनाया निशाना     |     यशपाल सिंह स्वर्णकार बने गैरतगंज जनपद पंचायत के नए सीईओ     |     ग्राम वन समिति की बैठक आयोजित, चबूतरा और तालाब निर्माण सहित विकास कार्यों पर हुई चर्चा     |     गीदगढ़ में भैरव बाबा मंदिर की दीवार पर दिख रही ज्योति जैसी रहस्यमयी रोशनी, नवरात्र से लगातार दिखाई देने का दावा     |     सात साल में भी तैयार नहीं हुआ दीवानगंज रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, पटरियां पार करना मजबूरी     |     तीर्थ क्षेत्र माँ विंध्यवासिनी दरबार, सिरवारा नो दिवसीय श्रीदेवी भागवत महापुराण का समापन      |      स्व. श्री जितेन्द्र राठी (पप्पू भैया) की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन 24 अक्टूबर को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811