Let’s travel together.

नागपुर में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में मची खलबली

95

ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ नागपुर में पहले टेस्ट में मिली हार के बाद परेशान है। चोटों से जूझ रही कंगारू टीम ने एक नए बाएं हाथ के स्पिनर को बुलाया है। मैथ्यू कुहनेमान जल्द ही टीम से जुड़ेंगे। वहीं, लेग स्पिनर मिचेल स्वीपसन टीम से बाहर हो गए। वह पिता बनने वाले हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 फरवरी से खेला जाएगा।

नागपुर में ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन दिन में ही हार गई। वह भारतीय स्पिनरों का सामना नहीं कर सकी। दूसरी पारी में तो एक सेशन भी नहीं खेल पाई। ऑस्ट्रेलिया को सीरीज के अगले तीन टेस्ट में भी टर्निंग ट्रैक मिलने की उम्मीद है। ऐसे में उसने बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनेमान को टीम में जोड़ने का फैसला किया है। वह ऑस्ट्रेलिया के चार वनडे खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने छह विकेट लिए हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने बयान में कहा, ”स्वीपसन को पहले टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला था। अब वह गर्भवती मंगेतर जेस के साथ वापस ब्रिसबेन लौटेंगे। बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर को भी नागपुर में नहीं चुना गया था। कुहनेमान जल्द ही दिल्ली पहुंच जाएंगे। वह दूसरे टेस्ट में नाथन लियोन और टॉड मर्फी के साथ खेल सकते हैं।”

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने नागपुर टेस्ट में हार के बाद कहा था कि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का दिल्ली में खेलना मुश्किल है। वह दूसरे टेस्ट से भी बाहर रह सकते हैं। मिचेल स्टार्क और कैमरन ग्रीन को मैच से ठीक पहले ही फैसला लिया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811