Let’s travel together.

बांसखेड़ा में मुस्लिम समाज ने स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की

0 156

-पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी के विरोध में ज्ञापन सौंपा।

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

बांसखेड़ा में मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी को ज्ञापन सौंपा। मुस्लिम समाज का आरोप है कि स्वामी नरसिंहानंद ने पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है, जिससे मुस्लिम समुदाय आहत हुआ है। ज्ञापन में कहा गया कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने पूरी मानवता के लिए कुर्बानियां दी हैं और हमेशा शांति और भाईचारे का संदेश दिया है। समुदाय के लोगों का कहना है कि स्वामी नरसिंहानंद पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं और उन पर पहले से एफआईआर दर्ज हैं। इस बार उनकी टिप्पणी ने मुस्लिम समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुँचाई है। मुस्लिम समाज ने ज्ञापन के माध्यम से स्वामी नरसिंहानंद पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उनका मानना है कि चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम, किसी भी धर्म के खिलाफ नफरत फैलाने वाली बयानबाजी अस्वीकार्य है और ऐसे मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी बांसखेड़ा पहुंचे ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में बांसखेड़ा सहित आसपास गांव के मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ के सदस्यों  नेराजभवन में किया योग      |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सरप्राइज चेकिंग कार्यवाही     |     मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न     |     नो शैडो जोन में उमड़ा जनसैलाब, दोपहर 12 बजे कुछ पलों के लिए गायब हुई परछाई, सेल्फी लेने पहुंचे दूर-दूर से पर्यटक     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग की गूंज, विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में हुआ सामूहिक अभ्यास     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया     |     विश्व योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आमजनों के साथ किया योगाभ्यास     |     दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में आयोजित शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग में क्रिकेट की प्रतिभाऐं कर रही अपना श्रेष्ठ प्रदर्श     |     शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने अपनी दिनचर्या में योग को करें शामिल- स्वास्थ्य राज्यमंत्री      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811