Let’s travel together.

गांव गांव में अलग-अलग दिन किसान मशाल जलाकर  भाव को लेकर निकल रहे हैं जुलूस

0 80

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

मशाल जला कर ग्राम पंचायत अंबाडी के गांव सत्ती में किसान जागृति संगठन ने भाव को लेकर रेली निकली। साथ ही अपनी मांगों को लेकर सरकार को चेताया। मशाल जुलूस में सभी किसान भाई सम्मिलित हुए। इससे पहले ग्राम जमुनिया में किसान जागृति संगठन ने रैली निकाली थी जिसमें जमुना प्रसाद लोधी दीवान सिंह लोधी, सरपंच प्रतिनिधि राकेश, जनपद सदस्य प्रतिनिधि गुलशेर लोधी, इशाक अली, प्रेम नारायण राजपूत, लखपत सिंह सहित सभी किसानों ने मशाल जलाकर सरकार से भाव आंदोलन के संबंध में रैली निकली गई थी।

ग्राम सेमरा में भी किसान भाइयों ने मशाल जलाकर उचित भाव देने की सरकार से मांग की थी। भाव को लेकर किसान संगठन अलग-अलग दिन अलग-अलग गांव में रैली निकालकर उचित भाव देने के लिए सरकार को चेता रहे हैं। गुलशन लोधी, जमुना प्रसाद लोधी, लखपत सिंह लोधी, नारायण सिंह लोधी का कहना है कि सरकार बासमती धान 6500 रुपए प्रति क्विंटल, गेहूं का रेट 3000 रूपए प्रति क्विंटल, धान का रेट 3100 रुपए क्विंटल और सोयाबीन 6000 रूपए क्विंटल का भाव से खरीदे ताकि किसानों को अपनी फसल का उचित भाव मिल सके। इन्हीं मांगों को लेकर मशाल जुलूस निकाला जा रहा हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811