उदयपुरा विधान सभा क्षेत्र के तीर्थयात्री बस दुर्घटना में हुए घायल
मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने एयर एम्बुलेंस से भेजा भोपाल
यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
उदयपुरा विधान सभा क्षेत्र के तीर्थयात्री बस के द्वारा तीर्थ यात्रा पर जा रहें थे कटनी के पास बस दुर्घटना ग्रस्त हो गयी जिसमें की यात्री घायल हो गये।
जैसें ही तीर्थयात्री बस दुर्घटना की सूचना उदयपुरा विधान सभा क्षेत्र के विधायक एवं म.प्र.शासन के चिकित्सा स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल को मिली वैसे ही मंत्री द्वारा एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई गई ओर तत्काल गंभीर रूप से घायल यात्रियों को भोपाल भेजा गया।घायलों को उपचार हेतु भर्ती कराया गया। जिला प्रशासन के द्वारा उपचार की व्यवस्था कराई गई।

इनका कहना है—
मेरी विधान सभा क्षेत्र के तीर्थयात्रियों की बस का कटनी के निकट दुर्घटना ग्रस्त होने व कुछ व्यक्तियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई थी।घटना को लेकर मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के निर्देशानुसार गंभीर रूप से घायल पंडित विनय पस्टारिया को पीएम श्री एयर एंबुलेंस के माध्यम से भोपाल में भर्ती करा दिया गया है।साथ ही अन्य सभी घायलों के उपचार की व्यवस्था जिला प्रशासन ने तत्काल उपलब्ध करा दी हैं।संवेदना पूर्ण निर्णय लेकर उपचार हेतु एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराना माननीय मुख्यमंत्री जी की जनता के प्रति सजगता का प्रत्यक्ष उदाहरण है।इस संवेदनशील निर्णय हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी का हार्दिक हार्दिक आभार ऐसी विषम परिस्थिति में श्री एयर एम्बुलेंस जरूरत मंदों के लिए वरदान साबित हो रही है।प्रभु श्री राम सभी घायलों को शीध्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें यही प्रार्थना है।
-राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल