Let’s travel together.

ओबीसी आरक्षण व चुनाव को लेकर सीएम शिवराज ने आज बुलाई बैठक

0 332

-शाम 7 बजे CM आवास पर होगी बैठक

-भाजपा ओबीसी आरक्षण के मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी

भोपाल । ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण के बगैर चुनाव कराने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पैदा हुई स्थिति पर विचार करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है । बैठक शनिवार शाम 7 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी । इसके लिए गुरुवार देर रात सभी मंत्रियों को मुख्यमंत्री कार्यालय से संदेश भेजा गया। सूत्रों के मुताबिक सरकार भी यह मानकर चल रही है कि नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव अब जल्द होंगे। इसके संकेत मुख्यमंत्री भी पार्टी पदाधिकारियों को दे चुके हैं। संगठन स्तर पर चुनाव की तैयारी भी शुरू हो गई हैं। पार्टी ओबीसी आरक्षण के मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी। इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। चुनाव की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्री, मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

कैबिनेट के बाद भी की थी चर्चा

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कैबिनेट के बाद मंत्रियों के साथ ओबीसी आरक्षण और चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की थी। इसमें सभी मंत्रियों को सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार आवेदन दायर करने की तैयारी के बारे में बताया गया था। साथ ही चुनाव के लिए प्रभार और गृह जिले में जुटने के निर्देश दिए गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811