Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे पर  दो दुर्घटनाएं हुई , एक गंभीर रूप से घायल तो दो को मामूली सी चोट

0 128

मुकेश साहू दीवानगंज  रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर शुक्रवार को दो बड़ी दुर्घटनाएं हो गई। एक भदभदा गांव की नदी वाली पुलिया पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे पलट गया। जिससे ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को मामूली सी चोट आई है। ट्रक ड्राइवर ने बताया की देर रात में ट्रक लेकर भोपाल से विदिशा जा रहा था भदभदा गांव की पुलिया पर अंध मोड था। उसको मैं देख नहीं पाया जिससे ट्रक सीधे पुलिया के नीचे जाकर पलट गया। हालांकि हम दोनों को मामूली सी चोट आई है।
वहीं दूसरी बड़ी दुर्घटना बेरखेड़ी चौराहा के पास स्थित शायर, बामोरा जोड़ पर हुई। जहां एक ऑटो और 407 वहान की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें ऑटो चालक चंदन सिंह पिता राजू साहू निवासी शिवनगर भोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको सांची सिविल अस्पताल भेजा गया।


बता दें कि भोपाल से लेकर सलामतपुर चौराहे तक लगभग 40 किलोमीटर हाईवे की सड़क पर जगह जगह बड़े-बड़े गहरे गड्ढे हो गए हैं। यहां गड्ढे छोटे नही है बल्कि काफी चौड़े गहरे बन गए हैं। जिसमें बस , ट्रक, या मोटरसाइकिल के पाइया धस जाते हैं।
विदिशा से सागर तक पहुंचने के लिए इसी मार्ग का उपयोग वाहन चालक ज्यादा उपयोग करते हैं किया जाता है। मगर गड्ढों ने आमजन की रहा मुश्किल कर दी है इन गड्ढों को भरने के लिए जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों ने अब तक कोई पहल नहीं की जबकि हर दिन इस मार्ग से आला अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है अब तो भदभदा पर टोल टैक्स स्थापित हो गया है जो कमर्शियल वाहनों से टैक्स लिया करता है। कुछ मैंने पहले ही एमपी आरडीसी द्वारा टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके बाद भी सड़क की देखभाल नहीं हो रही है सड़क की दिनोदिन हालत खराब होने लगी है।


इन गड्ढों में मोटरसाइकिल का पहिया पहुंच जाए तो वाहन चालक अनियमित होकर गिरकर घायल हो जाता है कभी-कभी तो मोटरसाइकिल वाले व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो जाए करती है। ऐसे में कई बार दुर्घटना बड़ा रूप भी ले लेती है इस मार्ग पर तीन महीने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। फोर व्हीलर गाड़ी हो या टू व्हीलर गाड़ी वाला हो गड्ढा बचाने के चक्कर में एक दूसरे से भिंड जाते हैं भोपाल से लेकर सलामतपुर चौराहे तक सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है।
जबकि सलामतपुर चोरह से लेकर विदिशा तक नया हाईवे बन गया है लेकिन सलामतपुर से भोपाल तक हाईवे में इतने गड्ढे हो गए हैं कि फोर व्हीलर गाड़ी चलने में भी दिक्कत आ रही है अभी बारिश का समय आने वाला है। जिस कारण रात के समय गाड़ी वालों को यह गहरे गड्ढे नहीं दिखते जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811