Let’s travel together.

दीवानगंज के पहाड़ पर तेंदुआ ने बकरी पर किया हमला, बकरी की मौत, छोटे बकरे को ले गया उठाकर

0 319

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज के पहाड़ पर चरने गई ,तुलसी राम शाक्या की बकरी के ऊपर तेंदुआ ने हमला कर दिया, जिससे बकरी की मौत हो गई तो वही छोटे बकरे को तेंदुआ उठाकर ले गया।
तुलसीराम शाक्या ने बताया कि मैं अपनी बकरियों चराने के लिए पहाड़ पर गया था। मैं पेड़ के नीचे बैठ गया ,बकरिया कुछ दूरी पर चर रही थी इतने में ही झाड़ियां में छुपा बैठा तेंदुआ ने बकरी को पकड़ लिया। बकरियां चिल्लाई तो मैने आसपास के लोगों को जोर-जोर से आवाज देना प्रारंभ कर दिया इतने में कई लोग दौड़कर मेरे पास आए तो झाड़ियां में से तेंदुआ निकालकर भागते हुए बकरी के छोटे बच्चों को उठाकर ले गया। तेंदुआ को देखकर हम सभी लोग घबरा गए। बकरी को तेंदुआ ने पकड़ा था उसके गर्दन पर चार तेंदुआ के दांत अंदर तक गढ़ गए थे जिससे बकरी उसी जगह तड़पने लगी, उसको उठाकर हम घर लेकर आए इतने में ही बकरी की मौत हो गई। मुझे काफी नुकसान हुआ है। क्योंकि एक तो मेरी बकरी मर गई दूसरा एक छोटे बकरे को तेंदुआ उठाकर ले गया।इससे पहले भी मेरे कई जानवर तेंदुआ उठा कर ले जा चुका है। गांव में रहने वाले कई ग्रामीणों के जानवर तेंदुआ अब तक खा चका है।
बता दे की तेंदुआ का मूवमेंट कई महीनो से दीवानगंज, अंबाडी, मुस्काबाद , नरखेडा ,कुलहड़िया, कयामपुर, संग्रामपुर, सहित एक दर्जन से ज्यादा गांव में बना हुआ है इन गावों में भी तेंदुआ ने इससे पहले कई जानवरों का शिकार कर चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विद्यारंभ कार्यक्रम नन्हें कदमों ने बढ़ाया पहली कक्षा की ओर सफर     |     रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी,ग्वालियर से औरंगाबाद जा रहा था युवक     |     असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा     |     मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811