Let’s travel together.

डॉ. महेन्द्र सिंह ने संगठन पर्व को बताया पार्टी का सबसे बड़ा त्योहार

0 106

-संगठन पर्व में डॉ. महेन्द्र सिंह ने सदस्यता अभियान की अहमियत पर जोर दिया

-जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने संगठन पर्व को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया

रायसेन। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व की बैठक मंडीदीप नगर में प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन पर्व को पार्टी का सबसे बड़ा त्योहार बताया।

उन्होंने कहा कि यह सदस्यता अभियान सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि पार्टी को उन क्षेत्रों में मजबूत करने के लिए है जहां पार्टी कमजोर है। इस अभियान में उद्योग जगत और व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। डॉ. सिंह ने कहा कि हमें हर बूथ पर 200 से अधिक नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखना है, और यह तभी संभव होगा जब सभी कार्यकर्ता समर्पण के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे।


मंडीदीप में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा की भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया। श्री राकेश शर्मा ने संगठन पर्व की रणनीतियों और सदस्यता अभियान के लक्ष्यों पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि यह अभियान पार्टी की नींव को मजबूत करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वे बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाएं और हर सदस्य को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें। श्री शर्मा ने कहा कि संगठन की सफलता के लिए एकजुटता और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और प्रत्येक बूथ पर पार्टी को मजबूत करें।

विधायक श्री सुरेंद्र पटवा ने भी कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सक्रिय होकर सदस्यता अभियान में भाग लें और संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने में योगदान दें। श्री पटवा के संबोधन में स्पष्ट रूप से दिखा कि वे पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और कार्यकर्ताओं को इस दिशा में सक्रिय रूप से काम करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।


बैठक में सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व मंत्री व विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र अग्रवाल, जिला महामंत्री श्री रविंद्र विजयवर्गीय, और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका नागर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811