Let’s travel together.

कक्षा 5वीं और 8वीं का रिज़ल्ट आज 13 मई को

0 474

कई वर्षों के बाद हुआ बोर्ड परीक्षा के समान मूल्यांकन
परिणाम के आधार पर कक्षोन्नति, पूरक परीक्षा और अनुत्तीर्ण के प्रावधान
प्रदेश के शासकीय विद्यालयों की कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों के वार्षिक मूल्यांकन का परिणाम 13 मई को दोपहर 3 बजे घोषित किया जायेगा। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी, राज्य शिक्षा केन्द्र के सभाकक्ष क्रमांक-2 में पेार्टल पर क्लिक कर परिणाम घोषित करेंगी। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राज्य शिक्षा केन्द्र के यू-ट्यूब चैनल https://youtu.be/8i_zHGEpP9s पर दोपहर 2:55 बजे से किया जायेगा।

संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री धनराजू एस ने बताया कि कक्षा 5वीं की परीक्षा में लगभग 8 लाख 26 हजार और कक्षा 8वीं परीक्षा में लगभग 7 लाख 56 हजार विद्यार्थी सम्मिलित हुए हैं। ये सभी विद्यार्थी अपना परिणाम राज्य शिक्षा केन्द्र पोर्टल की पब्लिक लिंक https://www.rskmp.in/BoardExam/Result/StudentResult.aspx पर अपना समग्र आई.डी. डालकर देख सकेंगे। साथ ही शिक्षक अपनी कक्षा का विद्यार्थीवार एवं प्रभारी शिक्षक/हेडमास्टर अपने स्कूलों का विद्यार्थी और कक्षावार परिणाम भी राज्य शिक्षा केन्द्र के पोर्टल www.rskmp.in पर लॉग इन कर देख सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि लगभग 12 वर्षों बाद प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं का वार्षिक मूल्यांकन, बोर्ड परीक्षाओं के अनुरूप किया गया है। इसमें राज्य स्तर से परीक्षा प्रश्न पत्रों का निर्माण, नजदीकी स्कूलों में परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण, दूसरे स्कूलों और दूसरे जिलों में कॉपियों का मूल्यांकन तथा केन्द्रीकृत तथा ऑनलाइन परिणाम जैसी प्रक्रियाएँ अपनाई गई हैं। साथ ही शिक्षा का अधिकार कानून में किए गए संशेाधन के आधार पर इस वर्ष से वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में कक्षोन्नति, पूरक परीक्षा और अनुत्तीर्ण होने पर उसी कक्षा में रोके जाने के प्रावधान भी किए गए हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811