Let’s travel together.

किसी गरीब आदमी को देख कर आपकी आंख में आंसू आना चाहिए -मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज

0 63

श्रावक संस्कार शिविर में हजारों शिविरार्थियों ने की महापूजा
संस्कारो की विधि को संयम पूर्वक ग्रहण करने पर वह साथ जायेगी

सुरेंद्र जैन

सागर ।अपने लिए तो बहुत आंसू निकलते कभी किसी गरीब के लिए दो आंसू आये हम अपने और अपनो के लिए बहुत दुखी हो जाते हैं कभी किसी रोड़ पर पड़े रोगी को पीड़ित को देखकर दुखी हो जाये तो सच्चाधर्म हैसंसार के दुखो को कैसे दूर करूं ये वात मन में आते ही आपके अंदर मार्दव धर्म प्रकट हो जाता है आपके अंदर गरीब आदमी असाहय व्यक्ति के प्रति दया करुणा जागी गरीब आदमी के लिए आंसू आने पर ही आपको मार्दव धर्म आ जायेगा।
संगीत के साथ हो रही है महा पूजन
मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने बताया कि ३१वे श्रावक संस्कार शिविर में आज प्रातः काल की वेला में मुनिपुगंव श्री सुधासागरजी महाराज ससंघ के सान्निध्य में ध्यान का सत्र किया गया इसके बाद जगत कल्याण की कामना से महा शान्ति धारा मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज के श्री मुख से हुई जिसका सौभाग्य दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी के पूर्व अध्यक्ष अरविंद जैन मक्कू सिंघई परिवार मुंगावली के साथ ही शिविरपुण्यर्जकपरिवारकमल कुमार रिषभ कुमार वादरी परिवार सहित अन्य भक्तों को मिला इसके बाद प्रतिष्ठा चार्य प्रदीप भइया व वाल ब्रह्मचारी विनोद भ इया के मधुर भजनों के साथ महा पूजन की जा रही है

क्रिया हीन धर्म दुनिया में अस्तित्व हीन हो जाता है
इस दौरान धर्म सभा में मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज ने कहाकि क्रिया हीन धर्म दुनिया में अस्तित्व हीन होता है क्रिया धर्म विहीन हो सकती है लेकिन धर्म क्रिया के विना नहीं हो सकता धर्म सर्वेश्रेष्ठ है लेकिन उसके हाथ में कुछ भी नहीं है जैसे राष्ट्रपति सबसे बड़ा है लेकिन वह अपना काम खुद नहीं कर सकता वह गोली नहीं चला सकते उनके लिए बाडीगर्ड है रसोईया रसोई बनाता है वह स्वयं नहीं वना सकता है हमने कल कहा था धर्मात्मा पहले नम्बर पर कहा था धर्म को वाद में लिया जो हमें चलता है उसका नाम धर्म रख दिया और रूकने का नाम अधर्म है धर्म वो है जो किसी न किसी के पास है और धर्मात्मा वो है जो कोई ना कोई किया कर रहा है ।


हमारी हर क्रिया में धर्म दिखाई देना चाहिए
हमारी हर क्रिया में धर्म दिखना चाहिए संसारी व्यक्ति भोजन करते हुए भोजन का आनंद लेता है और धर्मात्मा भोजन करते हुए भी उसको सोधते हुए ग्रहण करता है हर क्रिया में धर्म होना चाहिए आप लोग आहार देखने नहीं जाते आप आहार करते समय धर्म देखने जाते हैं क्या ले रहे हैं उसमें आप देखते हैं शुद्ध ले रहा हैधर्म का वीज ग्रहस्थ के घर में ही उत्पन्न होता है ग्रहस्थ के सबसे पहले मानव धर्म पलता है जो दूसरों के दुःख को देखकर दुखी हो जाता है उसको मार्दव धर्म प्रकट हो जाता है अपने लिए तो बहुत रो लिए जरा दूसरो के लिए दो आंसू आ जाये तो आप अपने आप को धर्मात्मा समझना अपने लिए तो बहुत आंसू बहाये कभी किसी गरीब के लिए आंसू बहाये तो धर्मात्मा समझना उक्त आश्य केउद्गार भाग्योदय तीर्थ में हजारों शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज ने व्यक्त किए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |     श्वेतांबर देवी, रामकृष्ण कुसमरिया पूर्व मंत्री, एवं अनिल चौरसिया मानस मंडल हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811