Let’s travel together.

मंदसौर, नीमच और सिवनी मेडिकल कॉलेज की सीटें हुई दोगुनी

0 85

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में मेडिकल की शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए नए अवसर सृजित

भोपाल।मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। ‘सुन्दरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मंदसौर’, ‘वीरेन्द्र कुमार सकलेचा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय नीमच’ एवं ‘शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सिवनी’ में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए सीटों की संख्या को 50 से बढ़ाकर 100 कर दिया गया है।उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में इस दिशा में किए गए निरंतर प्रयासों के लिए आभार प्रकट किया है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में मेडिकल की शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए नए अवसर सृजित होंगे और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के युवा विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के साथ-साथ, राज्य में चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811