भाजपा कार्यालय में भी की गई स्थापना
रायसेन।गणेश चतुर्थी के अवसर पर रायसेन में उत्साह का माहौल है, सुबह से ही श्रद्धालु भगवान गणेश की प्रतिमाओं को पंडालों तक गाजे बाजे और धूमधाम के साथ ले जा रहे हैं, वहीं छोटे बच्चे भी छोटी-छोटी प्रतिमाओं को अपने घरों में स्थापित करने के लिए ले जा रहे हैं। शहर में 80 से ज्यादा तो जिले में 500 स्थानों पर भगवान गणेश की स्थापना की जा रही है,

जिला भाजपा कार्यालय में बिराजे भगवान श्री गणेश
श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय रायसेन में गौरीनंदन भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा विधि विधान के साथ स्थापित की गई।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया वहीं पंडित राजेन्द्र महाराज सोमबारा ने विधि विधान के साथ भगवान श्री गणेश की स्थापना कराई इसके पश्चात गणेश जी की महाआरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।