Let’s travel together.

आबकारी रायसेन द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही,कई स्थानो पर मारे छापे

0 105

-7 मामलो में 5 आरोपी गिरफ्तार

रायसेन। कलेक्टर अरविन्द दुबे एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय के निर्देशानुसार आबकारी उप निरीक्षक वृत्त रायसेन विवेक सक्सेना द्वारा मुखबिर सूचनाओं के आधार पर अवैध मदिरा के विरुद्ध आज 07 सितम्बर को ग्राम परसौरा, मानपुर, ढकना चपना स्थित जागीरदार ढाबा, इमलिया, चांदपुर, कमला बागबाड़ा, गुंदरई टोला, कांनपोहरा में दबिश देकर देशी मदिरा, हाथभट्टी मदिरा एवम महुआ लाहन के साथ 05 आरोपी मौके पर गिरफ्तार तथा 07 प्रकरणो में आरोपी फरार ।

वृत रायसेन में आज की कार्यवाही में कुल 12 प्रकरण कायम,जिसमे 62 पाव देशी प्लैन मदिरा,59 पाव देशी मदिरा मसाला ,81 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा एवं 3600 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34- 1(क) तथा (च) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए l
आज की की कार्यवाही में जप्त मदिरा एवं लाहन का बाज़ार मूल्य रुपये 394240/- आंकलित किया गया l
उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक संतोष मार्सकोले, गोविंद महावर, प्रवीण अहिरवार, सत्यवान वर्मा महिला आरक्षक सुश्री पूजा राजपूत एवं नगर सैनिको का सराहनीय सहयोग रहा l

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धान उपार्जन से पहले प्रशासन की तैयारी तेज,कलेक्टर की अध्यक्षता में वन परिसर के सभाकक्ष में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम     |     फंदा के पास अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री लगाने का विरोध, भोपाल और सीहोर के किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ, भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों के अस्थि कलशों के हुए दर्शन     |     जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव     |     रमा नायक बनीं भाजपा महिला मोर्चा सलामतपुर मंडल की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई     |     रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |     शास. पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित     |     उप मुख्यमंत्री ने किया इंटेक वेल और जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण     |     भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह का भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811